Kal ka Rashifal 23 April 2026 : सुकर्मा योग के कारण इन राशियों के जीवन में होगा सकारात्मक बदलाव, जानें आपकी राशि के बारे में
Kal ka Rashifal 23 April 2026 : ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कल यानी 23 अप्रैल को कई राशियों के लिए बहुत अच्छा हो सकता है। कल का आपका दिन ग्रहों की स्थिति पर आपकी राशि के बारे में बताया जाता है।
कल यानी 23 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेगा। सुकर्मा, धृति और शूल योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही गर, वणिज और विष्टि करण रहेगा।
कल का पंचाग
तिथि: वैशाख, शुक्ल पक्ष की सप्तमी (दोपहर 03:19 बजे तक)
त्योहार: गंगा सप्तमी (इस दिन गंगा माँ की पूजा और स्नान का विशेष महत्व है)
नक्षत्र: पुनर्वसु (दोपहर 03:27 बजे तक)
योग: सुकर्मा (रात्रि 12:37 बजे तक)
कल के विशेष योग और मुहूर्त
पंचांग: कल वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है
शुभ नक्षत्र: कल आद्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो कार्य सिद्धि के लिए शुभ माना जाता है।
शुभ योग: कल शोभन योग बन रहा है, जो सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होगा
23 अप्रैल 2026 का राशिफल:
मेष राशि (Aries) : मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जिससे उन्हें ऊर्जा मिलेगी और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। वहीं, उनकी मेहनत रंग लाएगी।
वृषभ राशि (Taurus) : वृषभ राशि के जातकों को जीवन में स्थिरता रहेगी। साथ ही कामकाज में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस बात का खास ध्यान रखें कि किसी तरह की जल्दबाजी से बचें।
मिथुन राशि (Gemini) : मिथुन राशि के जातकों को रिश्तों में ईमानदारी और नई संभावनाओं को तलाशने का दिन है। कल आपका दिन कार्यों के लिए शुभ रहेगा। साथ ही नौकरी-व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
कर्क राशि (Cancer) : कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन मजबूत रहेगा। साथ ही आपके परिवार में खुशियां और सुख में वृद्धि होगी।
सिंह राशि (Leo) : सिंह राशि के जातकों में आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और प्रमोशन के योग बन रहा है।
कन्या राशि (Virgo) : कन्या राशि के जातकों को अपने करियर में सफलता मिलेगी। साथ ही आपको कार्यभार से तनाव हो सकता है।
तुला राशि (Libra) : तुला राशि के जातकों को रचनात्मक कार्य सफलता मिलेगी। साथ ही आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, धन लाभ होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन गहनता का है। साथ ही आपको गुप्त मामलों या जांच में सफलता मिलेगी।
धनु राशि (Sagittarius) : धनु राशि के जातकों में साहस बढ़ेगा, यात्रा सुखद रहेगी, लंबी दूरी की योजनाओं से लाभ होगा।
मकर राशि (Capricorn) : मकर राशि के जातकों को मेहनत और अनुशासन का फल मिलेगा, आर्थिक स्थिरता आएगी।
कुंभ राशि (Aquarius) : कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन मिला-जुला होगा। साथ ही योजनाएं बनाने के लिए समय अच्छा है।
मीन राशि (Pisces) : मीन राशि के जातकों के आर्थिक मामलों में सुधार, परिवार का सहयोग मिलेगा।
