Kal Ka Rashifal 15 April 2026: इन 3 राशियों के जातकों को मिलेगी करियर में सफलता, जानें आपकी राशि के बारे में
Kal Ka Rashifal 15 April 2026 : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कल यानी 15 अप्रैल बुधवार को बुध प्रदोष व्रत है. बुधवार को वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पड़ रही है.
ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक कल चंद्रमा कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने वाला है. ये आपके ज्ञान, वाणी और व्यापार के लिए बहुत उत्तम है. साथ ही मीन राशि में चंद्रमा के साथ पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा.
जो इन राशियों की आध्यात्मिक उन्नति और गंभीर फैसलों के लिए अच्छा है. इसी के साथ मिथुन, कर्क और मीन राशि वाले जातकों को करियर में सफलता हासिल होगी.
15 अप्रैल 2026 का राशिफल और पंचांग:
तिथि: त्रयोदशी (रात 10:31 तक)
नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद (दोपहर 03:22 तक), इसके बाद उत्तर भाद्रपद
शुभ मुहूर्त (अभिजीत): दोपहर 12:00 से 12:49 तक
राहुकाल: दोपहर 12:21 से 01:58 तक (इस समय शुभ कार्यों से बचें)
राशिफल: 15 अप्रैल 2026
राशि कल का मुख्य पूर्वानुमान
मेष (Aries) - कल दिन आपके लिए नए अवसरों के साथ शुरू होगा, लेकिन अंतिम निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें.
वृषभ (Taurus) - इस राशि के जातक आर्थिक स्थिरता पर ध्यान केंद्रित रहेगा. पुराने निवेशों से लाभ मिलने की संभावना है.
मिथुन (Gemini) - इस राशि के जातकों के करियर में प्रगति होगी, लेकिन फैसलों को लेकर कुछ अनिश्चितता हो सकती है.
कर्क (Cancer) - इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 भाग्यशाली रहेगा. कल सफलता और लाभ के अवसर मिल सकते हैं.
सिंह (Leo) - इस राशि के जातकों को कल अपना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. निवेश में सावधानी बरतें और बच्चों के साथ समय बिताएं.
कन्या (Virgo) - इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. साथ ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
तुला (Libra) - इस राशि के जातकों को अपने करियर में प्रशंसा और व्यापार में लाभ की संभावना है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा .
वृश्चिक (Scorpio) - इस राशि के जातकों को अपनी भावनाओं को नियंत्रित करें. नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अच्छा है.
धनु (Sagittarius) - इस राशि के जातकों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं. खान-पान और सेहत का ध्यान रखें.
मकर (Capricorn) - इस राशि के जातकों को अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा. संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
कुंभ (Aquarius) - इस राशि के जातकों की किस्मत साथ देगी और कोई अच्छी खबर मिल सकती है. साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.
मीन (Pisces) - इस राशि में कल चंद्रमा का प्रवेश होगा, जो आपको भावुक बना सकता है. बड़े फैसलों को टालना बेहतर है.
