Jatin Jakhar Success Story: सिक्योरिटी गार्ड के बेटे की मेहनत लाई रंग, UPSC में हासिल की 191वीं रैंक
UPSC Success Story of Jatin Jakhar : कहा जाता है कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती. किसी भी सफलता को हासिल करने की लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. अगर आप मन लगाकर किसी काम को करते है तो सफलता आपके कदम चुमती है.
आज इसका एक उदाहरण है UPSC की परीक्षा पास करने वाले जतिन जाखड़. UPSC की परीक्षा पास करने वाले जतिन जाखड़ हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले है. जतिन एक बिल्कुल साधारण से परिवार से ताल्लुक रखते है.
जतिन के पिता सेना से रिटायर होने के बाद बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते है. जतिन को बचपन से ही आर्थिक कठिनाइयों का सामना किया. जतिन के पिता ने अपनी सीमित आय होने पर भी अपने बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता दी.
जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा. जतिन के पिता का मानना था की बच्चे पढ़ाई करके अपने पैरों पर खड़े हो सकें. जतिन की इस सफलता के लिए उन्हें अपने पिता से प्रेरणा मिली. उन्होंने बचपन से ही अपने पिता की संघर्ष, धैर्य और त्याग को देखा है.
जतिन के पिता सेना में अधिकारी थे. उसके बाद उनके पिता सेना से रिटायर होने के बाद सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे. जतिन में किसी भी तरह की कोचिंग नहीं ली. उन्होंने ने सेल्फस्टडी से UPSC की परीक्षा की तैयारी शुरू की.
जतिन ने कई बार UPSC की परीक्षा दी, लेकिन वे हर बार असफल रहे. UPSC की परीक्षा में 4 बार असफलता हासिल होने के बाद भी जतिन ने हार नहीं मानी.
उसके बाद जतिन ने कठिन मेहनत की. जतिन ने साल 2024 में यूपीएससी सिविल परीक्षा दी और अपने 5वें प्रयास में UPSC की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया रैंकिंग 191 रैंक हासिल की.
