home page

IPS Kajal Success Story: सब-इंस्पेक्टर की बेटी ने UPSC में किया टॉप, IAS टीना डाबी से मिली प्रेरणा

IPS Kajal Success Story: आज देश के हर बच्चे का सपना है कि वे बड़े होकर IAS या IPS अधिकारी बने. आज हम आपको एक गांव की बेटी की सफलता के बारे  में बता रहे है, जिन्हें IAS टीना डाबी से प्रेरणा मिली. आइये जानते है इनकी कहानी के बारे में...
 | 
सब-इंस्पेक्टर की बेटी ने UPSC में किया टॉप

IPS Kajal Success Story : UPSC सिविल सर्विस की परीक्षा देश की कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इस परीक्षा को पास करना बहुत मुश्किल है. आज हम आपको एक छोटे से गांव की बेटी के बारे में बता रहे है.

जिन्होने अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया. हम बात कर रहे है आईपीएस काजल(IPS Kajal) की. काजल उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के पास मानिकपुर क्षेत्र के रानीपुर गांव की रहने वाली हैं.

काजल के पिता सब-इंस्पेक्टर थे. काजल एक साधारण से परिवार से आती है. पिता से प्रेरणा मिलने के बाद काजल का बचपन से सपना था कि वे सिविल सर्विस में नौकरी करें. काजल के 10वीं कक्षा में 95% और 12वीं कक्षा में 91% अंक हासिल किए थे.

उसके बाद काजल ने इतिहास, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र जैसे विषयों में कुल 81% अंक लेकर ग्रेजुएशन की. काजल ने अपनी उच्च शिक्षा इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पूरी की.

ग्रेजुएशन के बाद काजल ने UPSC की तैयारी शुरू कर दी. काजल दिन 8-10 घंटे पढ़ाई करती थी. काजल ने UPSC की तैयारी के समय आईएएस टीना डाबी जैसी सफल अधिकारी से प्रेरणा ली.

काजल ने अनुशासन और निरंतर मेहनत से अपने पहले प्रयास में ही UPSC 2023-24 की परीक्षा पास करके ऑल इंडिया 485वीं रैंक हासिल की.