home page

IPS Ashutosh Mishra Success Story : सेल्फ स्टडी से इस युवक ने UPSC में हासिल की 198वीं रैंक, 5 बार हो चुके है फेल

IPS Ashutosh Mishra Success Story : संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा को पास करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। UPSC की परीक्षा को पास करने के लिए अच्छे से अच्छे उम्मीदवार के पसीने छूट जाते है। अधिकतर लोग UPSC की परीक्षा के लिए 1 या 2 बार तैयारी करते है और असफलता होने पर हार मान लेते है। आज हम आपको एक ऐसे अधिकारी के बारे में बता रहे है, जिन्होंने 5 बार असफलता पाई और अपने 6वें प्रयास में UPSC की परीक्षा को पास कर लिया।
 | 
सेल्फ स्टडी से इस युवक ने UPSC में हासिल की 198वीं रैंक

IPS Ashutosh Mishra Success Story : संघ लोक सेवा आयोग(UPSC)हर साल सिविल सर्विस की परीक्षा आयोजित करवाता है। UPSC की परीक्षा 3 भागों में संचालित करवाई जाती है। UPSC में पहले प्री, फिर मेंस और लास्ट में इंटरव्यू की परीक्षा होती है।

UPSC की परीक्षा को पास करने के लिए इन तीनों परीक्षाओं को पास करना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही अधिकारी के बारे में बता रहे है, जिन्होंने अपने छठे प्रयास में UPSC की परीक्षा में 198वीं रैंक हासिल की।

हम बात कर रहे है आईपीएस आशुतोष मिश्रा(IPS Ashutosh Mishra)की। आशुतोष मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले हैं। आशुतोष छतरपुर के एक प्रधान आरक्षक (Head Constable) के बेटे हैं। 

शुरुआती पढ़ाई

IPS आशुतोष ने अपनी शुरुआती छतरपुर से की। उसके बाद आशुतोष ने साल 2019 में जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन (B.E.) की डिग्री हासिल की।

उसके बाद उन्होंने दिल्ली में एक साल UPSC की तैयारी की, लेकिन कोरोना के कारण उन्हें घर वापिस आना पड़ा। उसके बाद आशुतोष ने घर में रह कर UPSC की तैयारी की।  

UPSC की परीक्षा 

IPS आशुतोष ने अपने पहले में प्रयास में UPSC की परीक्षा में असफलता मिली। उसके बाद आशुतोष ने कई बार परीक्षा दी और हर बार वे असफल रहे। आशुतोष ने 5 बार असफलता हासिल करने के बाद कभी हार नहीं मानी।

उन्होंने अपनी गलतियों को अपनी सुधारा और अपने छठे प्रयास में UPSC की परीक्षा में साल 2024 में ऑल इंडिया 198वीं रैंक हासिल की। फिलहाल IPS आशुतोष मिश्रा उत्तर प्रदेश पुलिस में क्षेत्राधिकारी लालगंज (CO Lalganj), प्रतापगढ़ के रूप में तैनात हैं।