Indian Railways News : ये है देश का पहला रेलेव स्टेशन, प्लेटफार्म पर सीधा आती है कार
Car Direct access to platform : देशभर में 7000 से अधिक रेलवे स्टेशन हैं. यात्रियों के लिए ट्रेन बहुत ही आरामदायक होती है. रेलवे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने के लिए सभी यात्रियों को अपना वाहन यानी कार, बाइक को बाहर छोड़कर पैदल प्लेटफार्म तक जाना पड़ता है.
ज्यादातर लोग अपना सामान उठने के लिए प्लेटफार्म से कुली का सहारा लेते है.अधिकतर लोगों को मन में आता है कि काश ऐसा स्टेशन हो, जहां सीधा प्लेटफार्म में पहुंचे और कार से उतरकर ट्रेन में बैठ जाए.
आज हम एक ऐसे रेलवे स्टेशन की बात कर रहे है, जहां पर आप कार से सीधा प्लेटफार्म पर जा सकते हैं और ट्रेन पकड़ सकते हैं. हम बात कर रहे है हावड़ा रेलवे स्टेशन की. इस हावड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए किसी कुली की जरूरत नहीं है और ना ही आपको कई दूर पैदल चलना होगा.
हाल ही में हावड़ा रेलवे स्टेशन दो भागों ओल्ड कॉप्लेक्स और न्यू काम्प्लेक्स में बनाया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इनके बीच में कैब रोड पड़ती है. ओल्ड कॉप्लेक्स में प्लेटफार्म नंबर 8 और 9 के बीच कैप रोड है.
इस रोड पर आप अपनी निजी और टैक्सी से सफर कर सकते है. ट्रेन में सफर करने के लिए कार आपको प्लेटफार्म के करीब ड्रॉप करेगी. वहीं दूसरी ओर प्लेटफार्म 21 व 22 के बीच कैब रोड बनाई गई है. कैब रोड इस हावड़ा रेलवे स्टेशन को सबसे अनोखा बनाती है.
यात्रियों की सुविधाओं के लिए देशभर के 48 स्टेशनों की क्षमता दोगुनी करने का फैसला लिया गया है. बताया जा रहा है कि अगले 5 साल में काम को पूरा किया जाएगा. जिसमें स्टेशन में पैसेंजरों की क्षमता से लेकर ट्रेनों की संख्य तक शामिल है.
