Indian Navy Vacancy 2026 : इंडियन नेवी ने सब लेफ्टिनेंट के पद पर निकाली भर्ती, इस दिन से आवेदन शुरू
Indian Navy Vacancy 2026 : अगर आप बीई और बीटेक पास है और किसी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो ये खबर आफके लिए है। अब भारतीय नौसेना में नौकरी करने का गोल्डन चांस मिल रहा है।
हाल ही में भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) एग्जीक्यूटिव ब्रांच के तहत भर्ती निकाली है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है।
यह भर्ती स्पेशल नेवल ओरिएंटेशन कोर्स के माध्यम से की जाएगी। इसकी शुरुआत जनवरी 2027 से इंडियन नेवल एकेडमी इझिमाला में होगी। इस भर्ती के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया 16 मई 2026 से शुरू होगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार 1 जून 2026 तक अपना आवेदन दे सकते है।
शैक्षणिक योग्यता
भारतीय नौसेना की इस भर्ती पर केवल अविवाहित पुरुष और महिला ही अपना आवेदन दे सकते है। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास कक्षा 10वीं या 12वीं में अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
इसी के साथ उम्मीदवार के पास किसी मान्यता विश्वविघलाय से कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, साइबर सिक्योरिटी, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों में M.Sc, B.E, B.Tech या M.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
इसके अलावा M.CA के साथ B.CA या B.Sc (कंप्यूटर साइंस/आईटी) करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है। सभी उम्मीदवारों के शैक्षणिक योग्यता में न्यूनतम 60 प्रतिशत कुल अंक आवश्यक हैं।
उम्र सीमा
इस पद के लिए उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट (Sub Lieutenant) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
इतनी मिलेगी सैलरी
चयन होने के बाद उम्मीदवार को सब लेफ्टिनेंट पद पर शुरुआती बेसिक वेतन 56,100 रुपये प्रतिमाह दी जाएगी। साथ ही उम्मीदवार को विभिन्न प्रकार के भत्ते, ग्रुप इंश्योरेंस, ग्रेच्युटी और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
