Indian Army TES 56 Vacancy : JEE Main पास स्टूडेंटस को मिल रहा है भारतीय सेना में नौकरी करना सुनहरा अवसर, ऐसे करें आवेदन
Indian Army TES 56 Vacancy : हर एक युवा का सपना होता है कि वे भारतीय सेना में नौकरी करें। अब आपका ये सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। हाल ही में भारतीय सेना ने जेईई मेन पास स्टूडेंटस के लिए टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-56) कोस के तहत ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली है।
सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है। इसमें सेना में लेफ्टिनेंट रैंक पर कमीशन मिलेगा और साथ में इंजीनियरिंग की डिग्री भी मिलेगी। इसके माध्यम से लेफ्टिनेंट के कुल 90 पदों पर भर्तियां की जाएगी।
सभी इच्छुक उम्मीदवार 13 जून 2026 तक आवेदन दे सकते है। इन पदों के लिए केवल अविवाहित पुरुष ही आवेदन कर सकते है। जिन्होंने साइंस स्ट्रीम से 12वीं की परीक्षा पास की है।
सबसे खास बात ये है कि इसमें जेईई मेन 2026 का स्कोर अनिवार्य है। इसके लिए उम्मीदवार को भारतीय सेना की टेक्निकल एंट्री स्कीम-56वें कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि- 13 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि- 13 जून 2026
कोर्स शुरू होने की तिथि- जनवरी 2027
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मान्यत प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
12वीं कक्षा में कम से कम 60 फीसदी अंक होने चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवार ने जेईई मेन 2026 पास की हो। उम्मीदवारों की उम्र साढ़े 16 साल से साढ़े 19 साल के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया और ट्रेनिंग
उम्मीदवारों का चयन जेईई मेन रैंक के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उसके बाद उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सेना के चयन केंद्रों पर पांच दिनों तक चलेगा।
जिसमें साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क और इंटरव्यू शामिल होते हैं। एसएसबी पास करने वाले उम्मीदवारों का डिटेल मेडिकल टेस्ट होता है। उम्मीदवारों का चयन होने के बाद उन्हें एक साल तक बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग ओटीए गया में होगी।
इसी के बाद उम्मीदवारों को 4 साल की टेक्निकल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा, प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट रैंक के साथ कमीशन दिया जाएगा और साथ में बीटेक की डिग्री भी मिलेगी।
सैलरी और सुविधाएं
उम्मीदवारों में लेफ्टिनेंट रैंक पर कमीशन मिलने के बाद पे मैट्रिक्स के लेवल-10 के तहत सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 56100 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।
कमीशन मिलने के बाद उम्मीदवार का सीटीसी 17 से 18 लाख रुपये हो जाएगा। इसमें उम्मीदवार को मिलिट्री सर्विस पे, महंगाई भत्ता, राशन भत्ता और अन्य कई सुविधाएं भी दी जाएगी।
