home page

IAS Tripti Kalhans Success Story: स्कूल-कॉलेज की इस बैकबेंचर ने UPSC में हासिल की 199वीं रैंक, 4 बार हुई फेल

IAS Tripti Kalhans Success Story: आप लोगों ने अक्सर देखा होगा कि स्कूल और कॉलेज में बहुत  से बच्चे कक्षा के आखिरी में बैठते है.  सभी को लगता है कि जो कक्षा के आखिरी बैंच पर बैठते है वे पढ़ाई में कमजोर होते है, लेकिन इन सब की बातों को इस महिला अधिकारी ने पीछे छोड़ दिया. आइये जानते है यूपी की बेटी की कहानी. 
 | 
स्कूल-कॉलेज की इस बैकबेंचर ने UPSC में हासिल की 199वीं रैंक

IAS Tripti Kalhans Success Story : कभी किसी ने नहीं सोचा कि क्लास में सबसे लास्ट के बैंच र बैठने वाली लड़की IAS अधिकारी बन जाएगी. हम बात कर रहे है आईएस तृप्ति कलहंस(IAS Tripti Kalhans) की.

तृप्ति कलहंस उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की रहने वाली हैं. तृप्ति ने अपनी शुरुआती पढ़ाई फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की. तृप्ति ने 'कॉमर्स विद मैथ्स' के साथ 12वीं तक की पढ़ाई इसी स्कूल में की.

तृप्ति की सबसे खास बात कि वे खुद को गर्व से ‘बैकबेंचर’ कहती हैं. एक एवरेज छात्रा भी देश का नाम रोशन कर सकती है. उसके बाद तृप्ति ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध कमला नेहरू कॉलेज से बीकॉम ऑनर्स (B.Com Hons) में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.

ग्रेजुएशन के बाद तृप्ति ने संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की तैयारी शुरू कर दी. तुप्ति ने बिना किसी कोचिंग क्लास की सहायता नहीं ली. तृप्ति ने 4 बार UPSC की परीक्षा दी. लेकिन वे हर बार परीक्षा में असफल रही.

तृप्ति ने 4 बार फेल होने के बाद भी कभी हार नहीं मानी. उसके बाद तृप्ति ने अपनी सभी गलतियों को अपना गुरु बना लिया.

उसके बाद तृप्ति ने अपने 5वें प्रयास में  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2023 (CSE 2023) में ऑल इंडिया 199वीं रैंक हासिल की.

वर्तमान में तृप्ति एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के तहत अपनी महत्वपूर्ण पोस्टिंग के लिए प्रशिक्षण (Training) प्राप्त कर रही हैं.