home page

IAS Dongre Revaiah Success Story: सरकारी मिड-डे मील की कुक के बेटे ने UPSC में हासिल की 410वीं रैंक, IAS बनकर किया अपनी मां का नाम रोशन

IAS Dongre Revaiah Success Story: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. हर साल लाखों उम्मीदवार UPSC की परीक्षा में हिस्सा लेते है. लेकिन उनमें बहुत कम लोग होते है जो UPSC की परीक्षा को पास कर पाते है. आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे है जिन्होंने आर्थिक तंगी होने रे बाद भी कभी हार नहीं मानी.
 | 
सरकारी मिड-डे मील की कुक के बेटे ने UPSC में हासिल की 410वीं रैंक

IAS Dongre Revaiah Success Story :  संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की परीक्षा को पास करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करनी पड़ती है .

आज हम आपको एक ऐसे अधिकारी के बारे में बता रहे है, जिन्होंने बेहद गरीबी से सरकारी बंगले तक का सफर तय किया. हम बात कर रहे है आईएएस डोंगरे रेवैया(IAS Dongre Revaiah) की.

रेवैया तेलंगाना के कुमारम भीम आसिफाबाद जिले के एक सुदूर गांव 'तुंगेडा' के रहने वाले हैं. रेवैया एक बहुत ही गरीब परिवार से आते है. जब रेवैया सिर्फ 4 साल के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था.

उसके बाद उनकी मां अकेले ही बेहद तंगी में रेवैया और उनके भाई-बहनों को पाला. घर का खर्चा चलाने के लिए वे सरकारी स्कूल में मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) बनाने का काम करती थी.

रेवैया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सोशल वेलफेयर गुरुकुल स्कूल से पूरी की. उसके बाद रेवैया ने IIT मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में इंटीग्रेटेड (B.Tech + M.Tech) की डिग्री हासिल की.

IIT की एडमिशन फीस देने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे. उस वक्त जिले में मौजूद तत्कालीन कलेक्टर ने क्राउड फंडिंग और अन्य माध्यमों से रेवैया की मदद की. उसके बाद रेवैया को उन्हीं कलेक्टर से सरकारी नौकरी करने की प्रेरणा मिली.

रेवैया ने IIT करने के बाद GATE की परीक्षा पास करके ऑल इंडिया 70वीं रैंक हासिल की. जिसके बलबूते पर उन्हें ONGC (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड) में ज्यादा वेतन के साथ नौकरी मिल गई.

रेवैया ने 5 साल तक नौकरी करने के बाद UPSC की परीक्षा देने का मन बनाया. UPSC की तैयारी के लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी. उसके बाद रेवैया ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी में जुट गए.  

रेवैया ने साल 2022 में UPSC CSE की परीक्षा पासकरके ऑल इंडिया 410वीं रैंक हासिल कर IAS अधिकारी बनें. वर्तमान में रेवैया महाराष्ट्र के भूम (Bhoom) उपमंडल में सहायक कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. रेवैया ने 7 अगस्त 2025 से अपना कार्यभार संभाला है.