home page

IAS Astha Singh Success Story: हरियाणा की बेटी ने 21 साल की उम्र में UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 61वीं रैंक, फिर बनी सबसे कम उम्र की IAS अधिकारी

IAS Astha Singh Success Story: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC)की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए देश भर के युवा आते है. इस परीक्षा को पास करना बहुत कठिन होता है. हर साल लाखों लोग इस परीक्षा में हिस्सा लेते है, लेकिन उनमें से कुछ ही लोग होते है जो इस परीक्षा को पास करके  IAS या IPS अधिकारी बनते है.
 | 
हरियाणा की बेटी ने 21 साल की उम्र में UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 61वीं रैंक

IAS Astha Singh Success Story : हर साल संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) के द्वारा सिविल सर्विस की परीक्षा आयोजित की जाती है. इस परीक्षा को पास करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत और खून-पसीना एक करना पड़ता है.

आज हम आपको एक ऐसी ही महिला अधिकारी के बारे में बताते है, जिन्होंने महज 21 साल की उम्र में इस मुकाम को हासिल किया. हम बात कर रहे है, आईएस आस्था सिंह(IAS Astha Singh)की.

आस्था मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले (कुशहां कनौरा गांव) की रहने वाली हैं. उनका पालन-पोषण और वर्तमान निवास हरियाणा के पंचकूला (जीरकपुर/पीरमुछल्ला क्षेत्र) में हुआ है.

आस्था के पिता बृजेश सिंह एक फार्मा कंपनी में क्वालिटी हेड के तौर पर कार्यरत हैं. आस्था ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हरियाणा के पंचकूला से पूरी की और उसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध 'श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स' (SRCC) से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.  

आस्था बचपन से ही IAS अधिकारी बनना चाहती थी.  आस्था इंस्टाग्राम पर भी खूब एक्टिव रहती है. आस्था ने यूपीएससी परीक्षा देने से पहले  हरियाणा पीसीएस (HPSC) की परीक्षा भी पास करके 31वीं रैंक हासिल की थी.  

उसके बाद आस्था ने हरियाणा सरकार में असिस्टेंट एक्साइज और टैक्सेशन ऑफिसर की ट्रेनिंग भी ली. उसके बाद आस्था ने बिना किसी कोचिंग के UPSC की तैयारी शुरू कर दी.

साल 2024 में आस्था ने अपने पहले प्रयास में UPSC CSE की परीक्षा पास करके ऑल इंडिया 61वीं रैंक हासिल की. आस्था अब तक सबसे कम उम्र की IAS अधिकारी है.