IAS Animesh Pradhan Success Story : माता-पिता का नहीं था साया, कड़ी मेहनत से हासिल की UPSC में 2nd रैंक, प्राईवेट कंपनी में करते थे नौकरी
IAS Animesh Pradhan Success Story : कहा जाता है कि जज्बा हो तो हर मुश्किल आसान लगती है. ऐसा ही कुछ इस शख्स के साथ हुआ. हम बात कर रहे है आईएस अनिमेष प्रधान(IAS Animesh Pradhan) की.
अनिमेष ओडिशा के छोटे से शहर तालचेर के रहने वाले है. अनिमेष ने अपनी शुरआती पढ़ाई ओडिशा के डीएवी पब्लिक स्कूल से की. अनिमेष ने 2015 में 10वीं कक्षा में 10 सीजीपीए और 2017 में 12वीं कक्षा में 98% अंक प्राप्त किए.
उसके बाद अनिमेष ने साल 2021 में एनआईटी राउरकेला से 9.17 सीजीपी लेकर कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. जब अनिमेष 11वीं कक्षा में पढ़ते से तो उनके सिर से पिता का साया उठ गया.
उनके पिता प्रभाकर प्रधान के जाने के बाद अनिमेष की माता भी कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से जूझ रही थी. अनिमेष प्रधान की मां का नाम अरुणा पात्रा (Aruna Patra) था, जो भारत सरकार की कंपनी कोल इंडिया की सहायक कंपनी 'महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड' (MCL) के भरतपुर क्षेत्र में एक अकाउंट्स क्लर्क के पद पर कार्यरत थीं.
साल 2024 में अनिमेष की माता का भी निधन हो गया. अनिमेश ने ग्रेजुएशन के बाद इंडियन ऑयल (IOCL) कंपनी में नौकरी की. लेकिन अनिमेष का सपना था की वे सिविल सर्विस की नौकरी करें.
उन्होंने कंपनी में नौकरी करने के साथ UPSC की तैयारी शुरू कर दी. उस समय उनकी असली परीक्षा शुरू हुई. अनिमेष अपनी मां कैंसर के कारण अस्पताल में कीमोथेरेपी के लिए ले जाते थे.
अपनी मां के साथ हर वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट लेते थे, क्योंकि उन्हें डर था कि शायद यह आखिरी बात हो. अनिमेष सुबह 6 बजे उठकर 3-4 घंटे पढ़ाई करते, फिर दिनभर ऑफिस की जिम्मेदारी निभाते और शाम को थके-हारे घर लौटने के बाद किताबों में खो जाते.
अनिमेष ने UPSC CSE 2023 में परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 2nd रैंक हालिस की. उसके बाद IAS बनने के बाद ओडिशा कैडर मिला.
