home page

Hill Station : गर्मी से राहत पाने के लिए ये 4 हिल स्टेशन है एक दम परफेक्ट, जानिए नाम और खर्च के बारे में

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके चलते तापमान में दिन ब दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। देश के कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियाँ कर दी गई है, जिसके चलते अब अभिवावक अब गर्मियों में बच्चों संग घूमने वाली जगहों की तलाश कर रहें है। ऐसे में लोग इन दिनों में गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई हिल स्टेशन की ओर जा रहा हैं।
 | 
Hill Station : गर्मी से राहत पाने के लिए ये 4 हिल स्टेशन है एक दम परफेक्ट, जानिए नाम और खर्च के बारे में

Newz Fast, New Delhiअगर आप भी हरियाणा की 4 खास जगहों पर घूमना चाहते है तो आज हम आपके लिए बहुत जरूरी जानकारी लेकर आए है। इसके लिए आपको कही और जानें की जरूरत ही नही है। आप पिजौर के पास ही कई बेहतरीन हिल स्टेशन में घूमकर गर्मियों का मजा ले सकते है। 

हरियाणा के नजदीक 4 हिल स्टेशन, जहां आप अपनी गर्मी की छुट्टियों को मजा ले सकते है। यहां आपको कम खर्चे में शिमला मनाली जैसा मजा मिलने वाला है। 

कसौली

पिंजोर से मात्र 29 KM दूर है। यह हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है। गर्मियों की छुट्टियों में आप यहां पर घुमाई कर सकते है।

यह स्थान अपने ऊंचे पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों और घास के मैदानों के लिए प्रसिद्ध है। गर्मियों में यहां का मौसम बहुत ही सुहावना रहता है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को सुकून के पल देता है। 

सोलन

सोलन पिंजोर से 48 KM की दूरी पर बसा हुआ है और यह जगह मार्च से नवंबर तक घूमने के लिए उपयुक्त मानी जाती है। 

यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मंदिरों, प्राचीन मठों और पर्यटक स्थलों के लिए जाना जाता है। सोलन में आप मशोबरा और कल्पा जैसी जगहों पर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं।

चैल

हिमाचल प्रदेश का एक छोटा लेकिन सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन चैल है। यह स्थान पर्यटकों के लिए एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है। यह हिल स्टेशन एक सुंदर पहाड़ पर स्थित है जिससे नीचे देखने पर ऐसा लगता है जैसे जन्नत यहीं हो।

चैल में साधुपुल नामक जगह है जहां आप एक छोटी सी नदी के बीच में टेबल लगाकर नाश्ता कर सकते हैं। यह अनुभव अपने आप में बेहद रोमांचक होता है। 

परवाणु

परवाणु, हिमाचल प्रदेश का एक अद्भुत हिल स्टेशन है, जो शहरों के शोर-शराबे से दूर शांति का अनुभव कराता है। यह स्थान 760 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है और इसे हिमालय का प्रवेश द्वार माना जाता है।

परवाणु में आप टिम्बर ट्रेल, फलों के बाग, गुरुद्वारा नाडा साहिब, पिंजोर गार्डन, मंसा देवी मंदिर और कैक्टस गार्डन को देख सकते हैं।