Haryana Toll News : हरियाणा सरकार ने उठाया बड़ा कदम, इन जिलों के लोगों को अब नहीं भरना पड़ेगा टोल
वाहनो की आवाजाही
मिली जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर प्रतिदिन 1 लाख से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं। यदि टोल वसूली बंद हो जाति है तो लाखों वाहन चालकों के लिए सफर भी आसान हो जाएगा।
हरियाणा के इन जिलों से जल्द हट सकते है सभी टोल प्लाजा, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फ्री सफर।
शुरू हुई योजना
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2009 में शुरू हुई गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल रोड परियोजना के तहत रिलायंस इंफ्रा ने फरीदाबाद से गुरुग्राम और बल्लभगढ़ से सोहना तक सड़क बनाई गई थी।
परियोजना पूरी होने के बाद कंपनी ने गुरुग्राम के बंधवाड़ी और नून्हेरा तथा फरीदाबाद के पाखल और पाली क्रेशर जोन में टोल प्लाजा स्थापित कर वसूली शुरू की थी। मिली जानकारी के अनुसार, सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी भी कंपनी के पास ही है।
योजना
रिलायंस इंफ्रा ने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा है। PWD ने समय-सीमा बढ़ाने के पक्ष में सहमति नहीं दी है और टोल व्यवस्था समाप्त करने की सिफारिश की है।
लिखा पत्र
इस बीच बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा ने CM को पत्र लिखकर टोल प्लाजा हटाने की मांग की है। उनका कहना है ये सभी टोल हटने से लंबा जाम खत्म होगा और वाहन चालकों को भी बड़ी राहत मिल सकती है।
