home page

Haryana Strike : 13 दिनों बाद हरियाणा के सफाई और फायर कर्माचारियों की हड़ताल हुई खत्म, सरकार ने मानी उनकी 12 मांगें

Haryana Strike : सफाई हमारे घर और शहर के लिए बहुत जरूरी है। अगर एक दिन भी सफाई न की जाए तो सभी जगह गंदगी फैल जाती है। घरों में खुद से सफाई करते है लेकिन प्रदेश में सफाई के लिए सरकार कर्मचारी नियुक्त करती है। पिछले 13 दिनों से हरियाणा के सभी सफाई और फायर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। जिसके कारण पूरे प्रदेश में हर जगह गंदगी और बदबू फैल गई। 
 | 
13 दिनों बाद हरियाणा के सफाई और फायर कर्माचारियों की हड़ताल हुई खत्म

Haryana Strike : हरियाणा में पिछले 13 दिनों से सफाई और फायर कर्मचारी हड़ताल पर थे। हाल ही में हरियाणा सरकार ने सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की लगभग एक दर्जन मांगों को मान लिया है।

इनकी मांग थी की वेतन बढ़ाया जाए, मौत पर मुआवजा मिले और घर में जो इन लोगों पर आश्रित है उन्हें नौकरी मिले। सरकार ने ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी  15 हजार 220 रुपये तय की है।

पहले 7-8 हजार रुपये सैलरी दी जाती थी। सरकार ने ऐलान किया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदार का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इसी के साथ इन्हें राज्य कर्मचारी बीमा (ईएसआइ) और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का लाभ भी मिलेगा।

इसके अलावा, कर्मचारी की मृत्यु पर 3 लाख से 5 लाख सहायता की जाएगी और आश्रितों को नौकरी दी जाएगी। साथ ही सरकारलने मंजूरी दी है कि सभी कर्मचारियों को बैंक के माध्यम से वेतन दिया जाएगा।

जो कर्मचारी स्वीपिंग में लगे है उन्हें सरकार तेल-साबुन मुफ्त में देगी। इसके अलावा, हाई कोर्ट में केस जीतने वाले फरीदाबाद के 111 कर्मचारियों के साथ ही 150 अन्य कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।

कर्मचारी की मृत्यु के बाद आश्रित की 25 साल की आयु सीमा की शर्त हटेगी। इसी के साथ युक्तीकरण के तहत चार-साढ़े चार हजार पद बनाए जाएंगे, जिससे 900 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

सरकार ने कर्मचारियों की मांग मानते हुए कहा कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के आश्रितों को 50 -50 लाख रुपये के साथ ही एक-एक परिजन को सरकार नौकरी दी जाएगी।

इसी के साथ  पे-रोल पर लगे 1250 कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। इसके अलावा, सरकार ने ऐलान किया कि आयु सीमा व सीटेट की शर्त से छूट दी जाएगी।

अग्निशमन कर्मचारियों को वर्दी और जोखिम भत्ते में पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगे मान ली है और सफाई कर्मचारी और फायर कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है।