Haryana Roadways News : अब हरियाणा रोडवेज में इन सभी सामान को ले जाने को लिए यात्री को देना होगा इतना किराया, रोडवेज ने जारी की लिस्ट
हरियाणा राज्य परिवहन सामान किराया सूची...
1. 3 वर्ष से 12 वर्ष तक की सवारी की आधी टिकट।
2. सोफा सेट की पांच टिकट।
3. गुब्बारो की फुल छत 6 टिकट।
4. साईकिल की आधी टिकट
5. LCD की आधी टिकट।
6. कम्प्यूटर व टी.वी. की पूरी टिकट।
7. पायो सहित चार पाई पूरी टिकट।
8. बिना पायों की चार पाई फ्री।
9. फोल्डींग पलंग आधी टिकट।
10. टेबल फैन आधी टिकट
11. कूलर की पूरी टिकट।
12. ज्वलनशील पदार्थ (गैस सिलेंडर, मिट्टी का तेल, डीजल) ले जाना मान्य नहीं है।
13. बड़ी सन्दूक की दो टिकट
14. मध्यम साइज सन्दूक एक टिकट।
15. खाली मध्यम साइज सन्दूक आधी टिकट।
16. बड़ा सूटकेस एक टिकट
17. सेना के सामान की कोई टिकट नहीं लगती।
18. दो पैर वाले पक्षी का पूरा टिकट (पिंजरे मे बन्द होना चाहिए)
19. चार पैर वाले जानवर के दो टिकट (पिंजरे मे बन्द होना चाहिए)
20. वजन के टिकट...
i. 20 किलो से 40 किलो तक एक टिकट है
ii. 40 किलो से 80 किलो तक दो टिकट है
iii. 80 किलो से ऊपर की तीन टिकट है
21. कट्टे का पूरा टिकट लगेगा जिसका मुँह सिलाई किया गया हो।
22. सिलाई मशीन बिना कवर के एक चौथाई टिकट
23. सिलाई मशीन कवर के साथ एक टिकट
24. कुर्सी की आधा टिकट
25. टेबल का पूरा टिकट
26. स्टूल का कोई टिकट नहीं
27. कढ़ाई मशीन या पैरो वाली मशीन के दो टिकट
28. गोदरेज अलमारी मध्यम एक टिकट
29. गोदरेज अलमारी बड़ी दो टिकट
30. डबल बैड की दो टिकट
31. बिजली की मोटरी 2 HP की एक टिकट और इससे बड़ी का वजन के आधार पर टिकट
32. चक्की की दो टिकट
33. व्यापारी के एक बैग की आधी टिकट
34. गाँठ की 3X3X3 एक टिकट (प्रति फुट 1 टिकट बढ़ जाएगी)
35. कैंसर रोगी, 100 प्रतिशत दिव्यांग, थैलेसिमिया के रोगी फ्री हैं।
36. स्वतन्त्रता सेनानी और उनके आश्रित तथा कैंसर रोगियों तथा 100 प्रतिशत दिव्यांग के साथ एक सहायक फ्री।
37. हरियाणा के वरिष्ठ नागरिकों का आधा किराया लगेगा।
