Haryana Police Recruitment 2026 : गर्भवती महिलाओं को हरियाणा पुलिस में नहीं मिलेंगी इन नियमों में छूट, कर्मचारी चयन आयोग ने किया ऐलान
Haryana Police Recruitment 2026 : हरियाणा पुलिस परीक्षा की मैरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। जिसके अनुसार, चयन युवाओं को पंचकूला में शारीरिक मापदंड परीक्षा (पीएमटी) के लिए जाना होगा।
आज यानी 20 अप्रैल दिन सोमवार से पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शारीरिक मापदंड परीक्षा (पीएमटी) की प्रक्रिया शुरू होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कुछ नियमों को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
हरियाणा पुलिस भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और तकनीक आधारित होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बताया गया है कि किसी भी गर्भवती महिला को शारीरिक मापदंड परीक्षा में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
गर्भवती महिलाओं को परीक्षा के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। साथ ही विशेष परिस्थितियों में केवल पीएसटी (फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट-शारीरिक जांच परीक्षा) में ही छूट दी जा सकती है।
शारीरिक मापदंड परीक्षा (पीएमटी) में पुरुषों की लंबाई व छाती समेत विभिन्न शारीरिक मापदंड चेक किए जाएंगे। साथ ही पुरुषों को दौड़ लगाकर और शारीरिक क्षमता (फिटनेस टेस्ट)देना होगा।
31 मई तक पीएमटी की प्रक्रिया पूरी होगी। कर्मचारी आयोग ने बताया कि पीएमटी खत्म होने के बाद ही पीएसटी की परीक्षा शुरू हो जाएगी।
एडमिट कार्ड और एक फोटो पहचान पत्र जरूरी
शारीरिक मापदंड परीक्षा (पीएमटी) के लिए सभी उम्मीदवारों को पीएमटी-पीएसटी का एडमिट कार्ड और एक फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के आपको परीक्षा में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवार की परीक्षा का समय रिकॉर्ड आरएफआईडी आधारित प्रणाली से किया जाएगा, जो जर्मन की मशीनों से होगा। अगर किसी भी उम्मीदवार को पीएमटी मशीनों से संबंधित समस्या है तो आप वहां पर मौजूद समिति को बता सकते है। इसके अलावा, आपको मेडिकल प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ेगा।
लंबाई और छाती का साइज
पुरुष कॉन्स्टेबल ऊंचाई छाती
सामान्य 170 सेंटीमीटर 83 से 87 सेंटीमीटर
आरक्षित 168 सेंटीमीटर 83 से 87 सेंटीमीटर
महिला कॉन्स्टेबल ऊंचाई
सामन्य 158 सेंटीमीटर
आरक्षित वर्ग 156 सेंटीमीटर
