home page

Haryana News : सेल्फ स्टडी से किसान की बेटी ने HBSE बोर्ड में हासिल किए 491 अंक, बनी जिला की टॉपर

Haryana News : हाल ही में हरियाणा में HBSE के 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ है। हरियाणा में बेटियों ने इस बार परीक्षा में बाजी मार ली। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 10वीं कक्षा में 3 छात्राओं ने टॉप किया है। आइये जानते है इनके बारे में...
 | 
सेल्फ स्टडी से किसान की बेटी ने HBSE बोर्ड में हासिल किए 491 अंक
Haryana News : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में HBSE की 10वीं के परीक्षा परिणाम में बेटियों का दबदबा कायम रहा। प्रदेश में जिले के टॉप-3 में छात्राओं ने जगह बनाई। जानकारी के मुताबिक, कुरुक्षेत्र जिले में संघौर गांव की तृषा ने 98.2 % अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, ईशा दूसरे और दीपिका तीसरे स्थान पर रहीं।

मिली जानकारी के अनुसार, तृषा ने 491, ईशा ने 488 अंक के साथ 97.6 % और दीपिका 97.4 % के साथ 487 अंक हासिए किए। इस बार जिले का कुल रिजल्ट 91.35 % रहा। Haryana News

बनी जिला टॉपर

जानकारी के मुताबिक, संघौर गांव की रहने वाली तृषा ने मंगौली जाटान गांव के एक प्राइवेट स्कूल से 10वीं की परीक्षा दी थी। साधारण किसान परिवार से आने वाली तृषा ने अपनी मेहनत के दम पर जिले में पहला स्थान हासिल किया।

तृषा के पिता रोबिन सांगवान खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि मां सोनिया गृहिणी हैं। परिवार में तृषा का एक छोटा भाई भी है, जो फिलहाल छठी कक्षा में पढ़ता है। Haryana News

पंजाबी में शत-% नंबर

मिली जानकारी के अनुसार, तृषा ने सभी सब्जेक्ट में अच्छे नंबर प्राप्त किए। उसने हिंदी में 100 में से 96, इंग्लिश में 99, सोशल साइंस में 97, साइंस में 99 और पंजाबी में 100 में से 100 नंबर लिए।

अभी तृषा बाबैन के सरकारी स्कूल में मेडिकल स्ट्रीम से 11वीं की पढ़ाई कर रही है। करीब एक सप्ताह पहले ही 11वीं क्लास में जाना शुरू किया है। Haryana News

सेल्फ स्टडी

जानकारी के मुताबिक, तृषा ने बताया कि तृषा डॉक्टर बनना चाहती है। उसने अपनी मेहनत के दम पर मुकाम हासिल किया है। 10वीं क्लास में उसने स्कूल के अलावा किसी सेंटर से कोई कोचिंग नहीं ली। घर पर सेल्फ स्टडी करती थी। 7 से 8 घंटे तक पढ़ाना उसका रुटीन है। हर चीज को समझ कर याद करना जरूरी है।