Haryana News : फायर विभाग के कर्मचारी को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB टीम ने पकड़ा रंगे हाथ, अब होगी बड़ी कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ACB को शिकायत दी कि वह पारसनाथ एक्सोटिका सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। 13 अप्रैल 2026 को सोसायटी के एक फ्लैट में आग लगने की घटना हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में अग्निशमन विभाग सेक्टर-29 गुरुग्राम में तैनात आरोपित मनोज कुमार द्वारा शिकायतकर्ता को ड्यूटी में लापरवाही के मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रिश्वत की मांग की गई। बाद में आरोपित ने सौदेबाजी कर रिश्वत राशि 15000 तय की।
तीन लाख नकद मिला
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। इस दौरान आरोपित मनोज कुमार को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
इसके अतिरिक्त आरोपित की गाड़ी की तलाशी लेने पर करीब तीन लाख नकद राशि भी बरामद की गई, जिसके संबंध में आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में आरोपित के विरुद्ध ACB गुरुग्राम थाने में गुरुवार को केस दर्ज किया गया। आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
