home page

Haryana New Highway : हरियाणा का नया हाईवे करेगा दिल्ली-राजस्थान कनेक्टिविटी पर काम, सफर होगा आसान

Haryana New Highway : दिल्ली-हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जयपुर के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए अब सफर आराम दायक बनने वाला है। 
 | 
Haryana New Highway : हरियाणा का नया हाईवे करेगा दिल्ली-राजस्थान कनेक्टिविटी पर काम, सफर होगा आसान
Newz Fast, New Delhi दिल्ली- जयपुर हाईवे (NH- 48) के गुरुग्राम में स्थित एक बड़े हिस्से की तस्वीर बदलने जा रही है। NHAI से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में करीब 28 KM लंबे इस हिस्से का कायाकल्प करने के लिए 245 करोड़ रुपए की योजना बनाई है। 

कई सुविधाओं का मिलेगा लाभ

लगभग 18 साल पुराने इस हाईवे पर जानकारी के अनुसार लगातार ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। जगह- जगह से सड़क कमजोर हो चुकी है। अब नई लेयरिंग, री- सर्फेसिंग और मजबूती से कार्य करते हुए सड़क मार्ग को नया रूप दिया जाएगा। पुराने और क्षतिग्रस्त बैरियर को हटाकर नए मजबूत न्यू जर्सी बैरियर लगाए जाएंगे। 

इस हाईवे पर नई आधुनिक लाइटें लगाई जाएगी। विशेष सुधार के साथ साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

बेहतर होगी कनेक्टिविटी

इस प्रोजेक्ट के तहत, किलोमीटर 14.3 से लेकर 36.63 KM तक जानकारी के मुताबिक आठ लेन और 36.63 से 42 KM तक सिक्स लेन हिस्से की सड़क की मजबूती बढ़ाई जाएगी।

यह कॉरिडोर दिल्ली- हरियाणा के बीच मिली जानकारी के अनुसार लाइफलाइन की तरह है। ऐसे में इस सड़क मार्ग की मजबूती का सीधा फायदा लाखों लोगों तक पहुंचेगा। इस हिस्से के सड़क मार्ग को दुरुस्त करने से लोगों का सफर आरामदायक और सुरक्षित हो जाएगा।

मिलेगा छुटकारा

NH- 48 पर राजीव चौक क्षेत्र से हीरो होंडा चौक और खेड़कीदौला टोल प्लाजा के बीच जानकारी के मुताबिक सर्विस रोड़ पर लंबे समय से जलभराव की समस्या सामने आ रही है। अब इस हिस्से में कंक्रीट का काम कराया जाएगा जिससे बारिश के मौसम में जलभराव से निजात मिलेगी।