Haryana CNG Price : हरियाणा में CNG की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, अब इतने रुपये लीटर मिलेगी गैस
Haryana CNG Price : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब CNG के दामों में बढ़ोतरी होने की खबर आई है। केंद्र सरकार द्वारा फ्यूल टैक्स में बढ़ोतरी करने के बाद हरियाणा में भी पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पास आ गई है। आज फतेहाबाद में नए रेट 99.40 रुपए प्रति लीटर हो गए।
अधिकांश शहरों में डीजल की कीमत भी 90 पार कर गई है। पंचकूला में डीजल का नया रेट 91.73 रुपए प्रति लीटर हो गया है। नई कीमतों के अनुसार, पेट्रोल-डीजल पर करीब 3-3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
इसके साथ ही CNG पर 2 रुपए प्रति किलो रेट बढ़े हैं। हरियाणा में एक दिन में पेट्रोल की खपत करीब 48.04 लाख लीटर है, जबकि डीजल की खपत 1.20 करोड़ लीटर है।
ये फैक्ट्स...
अगर पुराने रेट के हिसाब पर ही प्रदेश में पेट्रोल की खपत हुई तो नए रेट लागू होने के बाद एक दिन में अब लोगों के औसतन करीब 1.44 करोड़ रुपए अधिक खर्च होंगे। इसी तरह डीजल खरीद पर लोगों को प्रतिदिन अब औसतन 3.6 करोड़ रुपए अधिक खर्च करने होंगे।
हरियाणा में पेट्रोल के रेट Petrol-Diesel Price
शहर पुराने नए दाम (रुपए/लीटर)
पानीपत 94.88 97.88
गुरुग्राम 95.30 98.29
पंचकूला 96.31 99.31
रेवाड़ी 95.08 98.07
फतेहाबाद 96.40 99.40
हिसार 96.43 99.02
भिवानी 95.89 98.88
फरीदाबाद 95.95 98.95
कुरुक्षेत्र 95.95 98.95
कैथल 95.45 98.45
सिरसा 96.73 99.73
करनाल 95.08 98.08
नारनौल 95.54 98.54
डीजल के रेट Petrol-Diesel Price
शहर पुराने नए रेट (रुपए/लीटर)
पानीपत 87.33 90.33
गुरुग्राम 87.77 90.77
पंचकूला 88.73 91.73
रेवाड़ी 87.55 90.50
फतेहाबाद 88.01 91.01
हिसार 88.85 91.63
भिवानी 88.34 91.34
फरीदाबाद 88.39 91.39
कुरुक्षेत्र 87.90 90.90
कैथल 87.91 90.91
सिरसा 89.14 92.14
करनाल 87.55 90.55
नारनौल 88 91.01
बढ़ोतरी क्यों ?
इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।
क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं। हरियाणा देश में पेट्रोल यूज करने के मामले में 9वें स्थान पर है।
आने वाले दिनों में बढ़ेंगे रेट
हरियाणा पेट्रोलियम एसोसिएशन के प्रधान संजीव चौधरी ने बताया कि हमे जानकारी मिली है कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपए की बढ़ोतरी करेगी। अब रोजाना 50 पैसे भी बढ़ा सकते हैं या फिर कुछ दिनों बाद 3 रुपए भी बढ़ सकते हैं। लेकिन और रेट बढ़ने तय है।
