home page

Haryana Bribe News : रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, हरियाणा ACB टीम ने महिला एसएचओ को रिश्वत लेते हुए दबोचा

Haryana Bribe News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला थाना भिवानी की SHO इंस्पेक्टर कमलेश को 7 हजार रूपए के रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है।
 | 
Haryana Bribe News : रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, हरियाणा ACB टीम ने महिला एसएचओ को रिश्वत लेते हुए दबोचा
Newz Fast, New Delhi आरोपी के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रषटाचार निरोधक ब्यूरो हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला-

इस संबंध में शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि महिला थाना भिवानी में दर्ज मामले में समझौता करवाने और मामले में राहत दिलाने के एवज में एसएचओ इंस्पेक्टर कमलेश द्वारा 7 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई।

शिकायत की सत्यता की जांच उपरांत SV&ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और एसएचओ को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार के लिया| इस मामले में SHO इंस्पेक्टर कमलेश से पूछताछ जारी है।

यह ट्रैप कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद के नेतृत्व में की गई। ब्यूरो द्वारा कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।