home page

Harsh Dubey Success Story : 13 बार SSB परीक्षा में असफल होने के बाद 14वीं बार में बने कोस्ट गार्ड ऑफिसर, बचपन का सपना हुआ पूरा

Harsh Dubey Success Story : कहा जाता है कि शिद्दत की गई मेहनत एक दिन जरूर अच्छा परिणाम देती है। ऐसे ही एक शख्स ने कर दिखाया। दिल्ली के इस शख्स ने 13 बार SSB परीक्षा में असफलता हासिल की, लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी और अपने 14वें प्रयास में  इंडियन आर्म्ड फोर्सेज में ऑफिसर बन के दिखाया। आइय़े जानते है इनकी सफलता की कहानी...
 | 
13 बार SSB परीक्षा में असफल होने के बाद 14वीं बार में बने कोस्ट गार्ड ऑफिसर

Harsh Dubey Success Story : भारत में सरकारी नौकरी करने के लिए कई तरह की सिविल सर्विस की परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। सशस्त्र सीमा बल(Service Selection Board) की परीक्षा देश की कठिन परीक्षाओं में से एक है।

इस परीक्षा को पास कर पाना बहुत कठिन है। हर साल लाखों लोग इस परीक्षा में हिस्सा लेते है। लेकिन बहुत कम लोग होते है जो इस परीक्षा को पास कर पाते है। उनमें से एक हर्ष दुबे(Harsh Dubey)। हर्ष दुबे दिल्ली के रहने वाले है।  

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि 12वीं कक्षा में कम अंक आने के कारण एक समय उनका आत्मविश्वास डगमगा गया था। 12वी कक्षा के बाद हर्ष ने बीटेक (B.Tech) क डिग्री हासिल की।

हर्ष ने 9.1 CGPA के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि ने उनके लिए TGC, SSC (Tech) और Navy Tech जैसी एंट्रियों के रास्ते खोले। हर्ष ने अपने कॉलेज के दौरान  NCC (Army Wing) में हिस्सा लिया।

उन्होंने SGGSCC NCC Coy में जूनियर अंडर ऑफिसर (JUO) के रूप में कार्य किया और 'B' व 'C' सर्टिफिकेट परीक्षाओं में भाग लिया।

ग्रेजुएशन करने के बाद हर्ष का कैंपस प्लेसमेंट टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) कंपनी में हुआ। हर्ष का बचपन से सपना था कि वे कोस्ट गार्ड में ऑफिसर बनें। अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। 

सिविल सर्विस की परीक्षाएं 

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में हर्ष को लगभग 50 हजार रुपये महीने सैलरी मिल रही थी। नौकरी करने के साथ-साथ हर्ष ने SSB की तैयारी और इंटरव्यू में हिस्सा लेते रहे। नौकरी छोड़ने के बाद हर्ष के सामने आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की चुनौतियां थीं।

हर्ष ने 5 बार NDA में, 6 बार CDS, 6 बार AFCAT, 1 बार CGCAT की परीक्षाओं में असफलता मिली। हर्ष ने कई बार असफलताओं का सामना किया। इसके अलावा उन्हें एसएसबी में भी बार-बार स्क्रीन आउट और कॉन्फ्रेंस आउट का सामना करना पड़ा।

उसके बाद हर्ष ने अपनी असफलताओं से सीख लेकर परीक्षा का फिर से तैयारी शुरू की।  परीक्षा को पास करने के बाद 20 जून 2025 को इंडियन कोस्ट गार्ड SSB में हर्ष का सेलेक्शन हो गया।