Today Gold Silver Rate: लगातार दूसरे दिन भी 2,500 रुपये की बढ़त के साथ महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आपके शहर के ताजा रेट
Today Gold Silver Rate : सर्राफा बाजार में हर रोज सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज यानी 7 मई को सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।
अगर इंटरनेशनल मार्केट की बात करें, तो आज स्पॉट गोल्ड की कीमत 3% से ज्यादा बढ़ गई है और चांदी 6.2% के साथ उछाल आया है। MCX के मुताबिक, आज सोना 46 रुपये उछलकर 152678 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
साथ ही चांदी 2506 रुपये चढ़कर 255771 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,290 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,610 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
इसके अलावा, अगर मुंबई और कोलकाता की बात करें, तो यहां पर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,52,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,460 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
इसी के साथ हरियाणा में 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,52,290 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,39,700 प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। वहीं, चांदी की कीमत लगभग ₹2,54,900 से ₹2,65,100 प्रति किलोग्राम के बीच है।
चांदी के भाव
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में तेजी आई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 3,500 रुपये यानी करीब 1.4% बढ़कर 2,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है।
आज यानी 7 मई को सर्राफा बाजार में चांदी का रेट 5000 रुपये की बढ़त के साथ 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। हरियाणा में चांदी की कीमत ₹2,54,900 से ₹2,65,100 प्रति किलोग्राम के बीच मिल रही है।
हरियाणा में 7 मई 2026 के प्रमुख भाव:
सोना (24 कैरेट): ₹1,52,290 प्रति 10 ग्राम (लगभग 3,000+ रुपये की बढ़त)
सोना (22 कैरेट): ₹1,39,700 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹2,54,900 - ₹2,65,100 प्रति किलोग्राम
