Gold-Silver Rate 28 April 2026 : हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आपके शहर के आज के रेट
Gold-Silver Rate 28 April 2026 : इन दिनों सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है तो पहले इनकी कीमतों के बारे में पता कर लें।
वैश्विक बाजार की परिस्थितियों और घरेलू मांग के कारण हर दिन सोना-चांदी के दामों में बदलाव देखा जाता है। आज भारत के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट (99.9% शुद्धता) वाला सोना ₹1,53,700 से ₹1,56,100 के बीच मिल रहा है।
इसी के साथ 22 कैरेट (गहनों के लिए) वाला सोना लगभग ₹1,40,890 के बीच मिल रहा है और 18 कैरेट वाला सोना लगभग ₹1,15,270 का मिल रहा है। वहीं, सर्राफा बाजार में चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है।
वहीं, 100 ग्राम चांदी 26,000 रुपये और 10 ग्राम चांदी 2,600 रुपये में मिलेगी। अगर हरियाणा में सोना-चांदी की बात करें, तो हरियाणा में आज यानी 28 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की औसत कीमत लगभग ₹15,418 प्रति ग्राम और चांदी की कीमत ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है।
इसी के साथ चांदी 2,59,900 प्रति किलोग्राम मिल रही है। इन सभी दामों में GST, मेकिंग चार्ज और स्थानीय कर शामिल नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की बात करें, तो यहां पर चांदी की कीमत 2,70,000 प्रति किलोग्राम मिल रही है।
सर्राफा बाजार में हर पल सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव आ रहा है। आपके शहर में सुनार की दुकानों पर अलग-अलग सोना-चांदी के दाम हो सकते है। सोना-चांदी खरीदने से पहले अपने सलाहकार की राय जरूर लें।
