home page

Gold-Silver Rate 24 April 2026 : हरियाणा सहित इन राज्यों में सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आपके शहर के ताजा रेट

Gold-Silver Rate 24 April 2026 : अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है, तो ये आपके लिए बहुत ही शानदार मौका है।  आज यानी 24 अप्रैल को सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कहीं, फिर से सोना-चांदी महंगा न हो जाएं, उससे पहले आप खरीद लें। आइये जानते है आपके शहर के ताजा रेट।
 | 
हरियाणा सहित इन राज्यों में सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट

Gold-Silver Rate 24 April 2026 :  पिछले कई दिनों से सोना-चांदी की कीमतों में हर पल उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब आपके लिए सोना-चांदी खरीदने का बेहतरीन मौका है।

आज यानी 24 अप्रैल को भारत के विभिन्न राज्यों में सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। जिसका असर हरियाणा के बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। हरियाणा में आज यानी 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट है।

अलग-अलग स्रोतों और शुद्धता के आधार पर सोना-चांदी के भाव भी अलग-अलग है। इन सभी कीमतों में 3% GST और मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं।

इसी के साथ कई अन्य राज्यों में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,48,310 प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,250 मिल रहा है।

आज एक ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 14,125 है, वहीं 24 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत आज कीमत 14,831 रुपए है। वहीं, अगर 22 कैरेट सोने की बात करें तो 8 ग्राम की कीमत 1,13,000 होगी।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट आई है। आज एक ग्राम चांदी की कीमत 270 रुपए मिल रही है। वहीं, आज बाजार में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,70,000 रुपए है।  

सोने का भाव (Gold Rate)

हरियाणा के प्रमुख शहरों (जैसे गुरुग्राम और फरीदाबाद) में सोने की औसत कीमतें इस प्रकार हैं:

24 कैरेट (प्योर गोल्ड): ₹1,49,990 से ₹1,54,890 प्रति 10 ग्राम के बीच चल रहा है। 

22 कैरेट (स्टैंडर्ड गोल्ड): ₹1,41,750 से ₹1,42,850 प्रति 10 ग्राम के बीच चल रहा है।

18 कैरेट: लगभग ₹1,14,860 से ₹1,16,880 प्रति 10 ग्राम के बीच मिल रहा है। 

चांदी का भाव (Silver Rate)

चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है: 

प्रति किलोग्राम: ₹2,59,900 से ₹2,80,000 के बीच चल रहा है।

प्रति 10 ग्राम: ₹2,599 से ₹2,800 के बीच चल रहा है।