home page

Ganga Expressway News : 12 जिलों से होकर गुजरेगा यूपी का ये एक्सप्रेस-वे, इस दिन से दौड़ेगी गाड़ियां

Ganga Expressway News : केंद्र सरकार अपने देशवासियों के लिए नई-नई योजना लागू करती है। हर रोज लाखों लोग अपने खुद के वाहन से सड़क पर यात्रा करते है। लेकिन सड़कों पर खड्डे और टूटी सड़कों के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इसके लिए यूपी सरकार ने सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनाया है। ये एक्सप्रेसवे यूपी के 12 जिलों से होकर गुजरेगा। 
 | 
12 जिलों से होकर गुजरेगा यूपी का ये एक्सप्रेस-वे

Ganga Expressway News : उत्तर प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे का नाम गंगा एक्सप्रेसवे है। बताया जा रहा है कि गंगा एक्सप्रेसवे पूरा तैयरा हो चुका है।

29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। ये हाईवे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को सीधे जोड़ेगा। गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा और 6 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बन रहा है।

ये हाईवे मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के जुदापुर डांडू तक जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये हाईवे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है।

इस हाईवे पर अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। अब आप पूरे यूपी को 6 घंटे के सफर से पूरा कर लेंगे। 29 अप्रैल से गंगा एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 

12 जिलों से होकर गुजरेगा 

बताया जा रहा है कि गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के 12 जिलों में से होकर गुजरेगा। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ शुरू होकर, हापुड़ बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ के रास्ते प्रयागराज तक जाएगा।

उसके बाद इसे बिहार के एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। मेरठ से प्रयागराज का सफर करने में पहले 12-14 घंटे लगते थे, अब आप मात्र 6 से 8 घंटे में इस सफर को पूरा कर सकेंगे।  

खास विशेषताएं

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुल 14 टोल बनाए गए है। इस हाईवे के मुख्य टोल प्लाजा मेरठ और प्रयागराज है। इसी के साथ 12 रैंप टोल प्लाजा भी बनाए गए हैं।

इस हाईवे की खास बात ये है कि शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबा एयरस्ट्रिप बनाया गया है, जो भारतीय वायुसेना के आपातकालीन लैंडिंग और टेकऑफ के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

आर्थिक प्रभाव और फायदे

इस परियोजना के बाद औद्योगिक विकास, व्यापार, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन को सबसे बड़ा फायदा मिलने वाला है। साथ ही यूपी के कृषि और धार्मिक स्थलों, खासकर प्रयागराज से जोड़ने से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

इस हाईवे को बनाने  में सरकार के लगभग 36,000 से 37,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। इस हाईवे का निर्माण मुख्य रूप से पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर किया गया है।