home page

Family ID News : Family ID पर हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या कुछ होगा नया

Family ID News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में लोगों को अब आधार कार्ड की तरह परिवार पहचान पत्र (PPP) स्मार्ट कार्ड मिलने वाले है। इस कार्ड के माध्यम से QR आधारित त्वरित प्रमाणीकरण संभव होगा। 
 | 
Family ID News : Family ID पर हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या कुछ होगा नया

Newz Fast, New Delhi मिली जानकारी के अनुसार, इससे विभिन्न विभागों में टैप के माध्यम से ही सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी और कागजी अथवा मैनुअल खोज की आवश्यकता नहीं रहेगी।

इस कार्ड में पहचान संबंधी समस्त आवश्यक डेटा समाहित होगा, जिससे धोखाधड़ी की कोई आशंका नहीं बचेगी। 

नागरिक संसाधन सूचना विभाग की जानकारी के मुताबिक (क्रिड) PPP 2.0 तैयार करने में जुटा है, जो वर्तमान PPP प्लेटफार्म के उन्नत आर्किटेक्चर पर आधारित होगा।

PPP 2.0 के अंतर्गत उपयोगकर्ता-अनुकूल मोबाइल App उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों के मध्य डेटा का सुगम आदान-प्रदान सुनिश्चित होगा।

सभी विभागों में एकल पहचान की व्यवस्था से डुप्लीकेसी समाप्त होगी और पात्र नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक शीघ्रता एवं पारदर्शिता से पहुंच सकेगा। 

घर बैठे उपलब्ध

परिवार पहचान पत्र (PPP) योजना के अंतर्गत प्रदेश के परिवारों से संबंधित एक विश्वसनीय डेटाबेस तैयार किया गया है।

इसके आधार पर राज्य की भावी विकास नीतियां निर्मित की जा सकेंगी तथा पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे सुनिश्चित किया जा सकेगा। PPP से अब तक दो करोड़ 36 लाख प्रमाणपत्र एवं सेवाएं नागरिकों को घर बैठे उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं। 

PPP के अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत परिवार को एक विशिष्ट परिवार पहचान संख्या प्रदान की जाती है। 

लोगों के बने PPP

PPP प्लेटफार्म पर प्रदेश के साथ 50 से अधिक विभाग जुड़े हुए हैं, जिनकी 400 से अधिक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ इसी डेटाबेस के आधार पर पात्र नागरिकों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। 

प्राधिकरण के माध्यम से नागरिकों के लिए सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक पहुंच सुगम हुई है। यह व्यवस्था जन्म, मृत्यु एवं विवाह संबंधी अभिलेखों से लिंक होने के कारण डेटा के स्वतः संशोधन को भी सुनिश्चित करती है।