home page

GST कम होने के बाद भी फ्रिज-AC-TV के दामों में आया भारी उछाल, रोजमर्रा के सामान भी हुए महंगे

Electronics Price Hike : हरियाणा में  GST की कटौती के बाद भी रोजमर्रा के सामान बहुत महंगा हो गया है। बता दें कि अब बाकी सामान के साथ-साथ  AC, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, टीवी और स्मार्टफोन महंगे हो जाएंगे। अब इन चीजों के लिए टैक्स कम होने के बाद भी ज्यादा कीमत देनी होगी।
 | 
GST कम होने के बाद भी फ्रिज-AC-TV के दामों में आया भारी उछाल

Electronics Price Hike : हरियाणा में GST की कटौती के कारण ग्राहकों को सामान खरीदने में बड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब आप ये लाभ नहीं उठा सकते।

बताया जा रहा है कि अप्रैल के अंत में एयर कंडीशनर (AC), रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, टेलीविजन और स्मार्टफोन की कीमतों में तेजी आने वाली है।

भारत में कच्चे तेल के डेरिवेटिव (जैसे प्लास्टिक) और मेमोरी चिप्स की मांग ज्यादा बढ़ गई है। जिसके कारण पिछले 4 महीनों में तीसरी बार बाजार में हर चीज की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स की कीमतों में बढ़ोतरी

कच्चे तेल के डेरिवेटिव (जैसे प्लास्टिक) और मेमोरी चिप्स  की बढ़ती मांग और इनके बढ़ते दाम के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स की कीमतें बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि बाजार में टीवी, फ्रिज जैसे चीजें महंगी हो रही है। 

हरियाणा में घरेलू उपकरण और टेलीविजन में 5-7% की बढ़ोतरी हो रही है। इसी के साथ स्मार्टफोन और मोबाइल के दाम   10-15% महंगे हो गए है।

अगर लैपटॉप की बात करें, तो इसमें 8-10% कीमत बढ़ गई है। इस बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहकों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। 

प्रमुख कंपनियों की कीमतें

ब्लू स्टार

ब्लू स्टार (Blue Star) कंपनी एक जानी-मानी कंपनी है। बताया जा रहा है कि हाल ही में ब्लू स्टार की कीमतों में  6% की बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद भी जल्द ही  6-7% की बढ़ोतरी कर दी जाएगी। गर्मियों में ब्लू स्टार के AC की डिमांड बढ़ जाती है। जिसके कारण अगले हफ्ते में इसकी कीमतों में उछाल आ सकता है।   

हायर इंडिया (Haier India) कंपनी की बात करें,  21 अप्रैल से सभी उत्पादों पर 4-7% अतिरिक्त की दाम करने की योजना बनाई जा रही है। 

स्मार्टफोन भी होंगे महंगे

बाजार में हर चीज की कीमतें बढ़ने से इसका असर स्मार्टफोन पर भी पड़ेगा। मेमोरी चिप्स महंगी होने के कारण अप्रैल-जून से स्मार्टफोन भी महंगे हो जाएंगे।

स्मार्टफोन बाजार में  मेमोरी महंगी होने के कारण फोन की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने के कारण अब लोगों को अपना पुराना फोन ही चलाना पड़ेगा।

रोजमर्रा के सामान हुए महंगे

महंगाई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तक नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर भी होगी। इसमें साबुन, सर्फ और पाम ऑयल के दाम भी बढ़ गए है।

पाम ऑयल और कच्चे तेल से जुड़े डेरिवेटिव जैसे पॉलीप्रोपाइलीन और लीनियर अल्काइल बेंजीन की लागत बढ़ने के कारण कंपनियां अपने प्रोडक्टस महंगे कर रही है। जिसका असर ग्राहकों पर पड़ेगा। 

अगर साबुन और डिटर्जेंट की कीमतों की बात करें, तो इसमें 1 रुपये से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। डिटर्जेंट में अब दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।  इतना ही नहीं, कंपनियों में पाम ऑलय की कीमतों में 20% से अधिक बढ़ोतरी कर दी गई है।