Electricity Court : बिजली बिल और शिकायतों के लिए बड़ी राहत, हरियाणा में 29 मई को लगने जा रही है विशेष अदालत
Electricity Court : जिला के उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 29 मई (शुक्रवार )को आयोजित की जाएगी।
| May 27, 2026, 13:32 IST
Newz Fast, New Delhi बैठक सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम झज्जर कार्यालय में संपन्न होगी।
प्रवक्ता ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता पंचकूला उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन द्वारा की जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिल से संबंधित सभी शिकायतें मौके पर ही सुनी जाएंगी और यथासंभव वहीं समाधान किया जाएगा।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस समाधानात्मक प्रक्रिया का लाभ उठाएं।
