home page

Delhi News : दिल्ली में इस जगह पर बनने वाला है चौथा अंतर्राज्य बस अड्डा, हरियाणा को भी मिलेगा फायदा

Delhi News : केंद्र सरकार हर राज्य के लिए कुछ नया करने का सोचती रहती है. दिल्ली की बसों में हर रोज लाखों लोग सफर करते है. अब दिल्ली सरकार दिल्ली वासियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है. जिससे आम आदमी को बस में सफर करना आसान हो जाएगा.  इसके साथ कई शहरों जैसे गुरुग्राम और मानेसर को भी फायदा मिलेगा.
 | 
दिल्ली में इस जगह पर बनने वाला है चौथा अंतर्राज्य बस अड्डा

Delhi News : दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है. जिसे देखते हुए सरकार ने ऐलान किया है कि अब दिल्ली में नया इंटरस्‍टेट बस टर्मिनल (ISBT) बनाया जाएगा. इस टर्मिनल के बनने से लाखों यात्र‍ियों को आने जाने में बड़ी सुविधा होगी.

इस बस स्टेंड में कई सुविधाएं भी दी जाएगी. ये सिर्फ बस स्टैंड नहीं, बल्कि आधुनिक मल्टी-मॉडल हब होगा.  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये दिल्ली में चौथा इंटरस्‍टेट बस टर्मिनल (ISBT) होगा. इसे पहले से मौजूद ISBT से बेहतर बनाया जाएगा.  

ISBT बनने दिल्ली के ट्रांसपोर्ट को नई दिशा मिलेगी. सरकार इसे सेल्फ-सस्टेनिंग हब बनाने की योजना बना रही है. इस योजना को पूरा करने के लिए सरकार के लगभग 4,200 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

इस नए ISBT को द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन, बिजवासन रेलवे स्टेशन, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यशोभूमि के पास बनाया जाएगा. बता दें कि पहले से ही तीनों ISBT (कश्मीरी गेट, आनंद विहार, सराय काले खां) क्षमता से ज्यादा बसें संभाल रहे हैं.

जिसमें हर रोज यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है. जिसके कारण आसपास की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम लग जाता है.  इस ISBT को मुख्य सड़कों और एक्सप्रेसवे से सीधा जोड़ा जाएगा.

यात्री बस, मेट्रो, ट्रेन और हवाई यात्रा को आसानी से जोड़ सकेंगे. ये ISBT ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) का बेहतरीन उदाहरण बनेगा. इस ISBT में मिक्स्ड लैंड यूज होगा .

इस ISBT को 60 फीसदी जगह पर हाई-डेंसिटी हाउसिंग बनाई जाएगी. इसमें 6-7  मंजिला आवासीय इमारतें होंगी. ISBT में कमर्शियल और पब्लिक स्पेस अधिक होगा .

जिसमें आपको दुकानें, ऑफिस और होटल जैसी सुविधाएं मिलेगी. साथ ही इसमें हरे-भरे गार्डन, वॉकवे और प्लाजा भी बनाए जाएंगे.