home page

Dairy Business : कम लागत में आज ही शुरू करें ये बिजनेस, इसके लिए सरकार भी करेगी मदद

Dairy Business : अगर आप खुद का कोई काम करने का सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बता रहे है, जिसे आप कम लागत में शुरू करके हर महीने तगड़ी कमाई कर सकते है। आप गाय या भैंस का दूध बेचने का बिजनेस कर सकते है। इसके लिए सरकार भी आपकी मदद करेंगी।
 | 
कम लागत में आज ही शुरू करें ये बिजनेस

Dairy Business : आज के समय में अधिकतर लोग नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस कर रहे है। किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए आप सरकार की मदद भी ले सकते है। आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस के बारे में बता रहे है जो पूरे 12 महीने चलता है।

हम बात करे रहे है दूध की डेयरी की। अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो दूध का बिजनेस आपके लिए बेस्ट है। इस बिजनेस आप खुद की किस्मत बदल सकते है।

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप एक- दो गाय और भैंस रख सकते है। गाय और भैंस का ताजा दूध निकालकर आप घर के अलावा, बाजार में भी बेच सकते है। उसके बाद आप इसे धीरे-धीरे बड़े पैमाने पर कर सकते है।

दूध की डेयरी से आप अच्छी कमाई कर सकते है। आज के समय में बाजार में दूध 60 रुपये लीटर मिलता है। आप अपनी दूध की डेयरी शुरू करने के बाद 60 रूपए लीटर के हिसाब से प्रतिदिन 50 लीटर से अधिक दूध बिक्री कर सकते है।

दूध का इस्तेमाल घर, डेयरी और मिठाई की दुकान में होता है। इस तरह से आप हर महीने 80 से 90 हजार रुपए से अधिक पैसे कमा सकते है। अगर आपका काम अच्छा चलता है तो आप हर साल लाखों रुपये कमा सकते है।

दूध डेयरी के बिजनेस को करने के लिए सरकार की मदद ले सकते है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप सरकार से लोन ले सकते है। इसके अलावा, सरकार बिजनेस शुरू करने की लागत पर 60 प्रतिशत की सब्सीडी भी देती है।

दूध की मांग में हर दिन बढ़ती जाती है। दूध से मक्खन, पनीर, खोवा आदि चीजें बनाई जाती है। अगर आप दूध का बिजनेस करते है तो आप दूध बेचने के लिए हलवाई की दुकान के साथ संपर्क कर सकते है। वे आपको हर रोज 100-200 लीटर दूध का ऑडर दे सकते है।