home page

CIL MT Recruitment 2026 : कोल इंडिया लिमिटेड ने सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियर्स के 660 पदों पर निकाली भर्ती, हर मीहने मिलेगी 1.80 लाख रुपये तक सैलरी

CIL MT Recruitment 2026 : अगर आप ग्रेजुएशन पास है और किसी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो अब आपकी तलाश पूरी होने वाली है। कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है। इस पद पर आवेदन करने की प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू होगी। 
 | 
कोल इंडिया लिमिटेड ने सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियर्स के 660 पदों पर निकाली भर्ती

CIL MT Recruitment 2026 : देश की बड़ी सरकारी कंपनियों में से एक कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है।  

इसमें अलग-अलग तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों के पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मई सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 11 जून 2026 शाम 6 बजे तक चलेगी। 

इन पदों पर होगी बहाली

सिविल इंजीनियरिंग - 178 पद

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - 221 पद

मैकेनिकल इंजीनियरिंग - 145 पद 

सिस्टम और आईटी - 43 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन - 38 पद 

जियोलॉजी - 15 पद

इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग - 11 पद

राजभाषा हिंदी - 5 पद

कंपनी सेक्रेटरी - 4 पद

ऐसे होगा चयन

इन पदों के लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी। इसमें सीधे GATE परीक्षा के स्कोर के आधार चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों की मेरिट GATE के अंकों से बनेगी। उसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

इतने नंबर लाना है जरूरी

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।

सामान्य वर्ग - कम से कम 60 प्रतिशत अंक

एससी, एसटी और दिव्यांग - 55 प्रतिशत अंक मान्य 

इन पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही ओबीसी को 3 साल और एससी-एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी। 

आवेदन शुल्क 

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 1180 रुपये फीस देनी होगी। इसमें 1000 रुपये आवेदन शुल्क और 180 रुपये जीएसटी शामिल है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और कोल इंडिया के कर्मचारियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।  

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन होने के बाद उन्हें ट्रेनिंग के दौरान E-1 ग्रेड में रखा जाएगा। साथ ही 60 हजार से 1 लाख 80 हजार रुपये तक का वेतन मिलेगा।