Chanakya Niti : इन 4 कारणों से घर में आती है कंगाली, कहती है चाणक्य की ये नीति
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों में जीवन को सफल बनाने के साथ-साथ सुख-समृद्धि और खुशहाली के बारे में वर्णन किया है. अक्सर आप लोगों ने देखा होगा की अचानक से घर में कंगाली आनी शुरू हो चुकी है.
चाणक्य नीति के अनुसार कंगाली आने से पहले व्यक्ति को कई तरह के संकेत मिलते है. जिसे अधिकतर लोग नजरअंदाज करते है. चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप इन संकेतों को नजरअंदाज करते है तो आपको कई मुशीबतों का सामना करना पड़ सकता है.
घर में लगातार क्लेश होना
चाणक्य नीति के मुताबिक, अगर आपके घर में हर रोज चीखने-चिल्लाने की आवाजें आती हैं और छोटी से छोटी बात पर कलेश होता है, तो उस घर से माता लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं.
परिवार में अधिक बेवजह कलह-क्लेश होता है तो इससे मानसिक स्थिति के साथ आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है.
बुजुर्गों का अपमान
चाणक्य नीति के अनुसार, जिस घर में बड़े-बुजुर्गों का अपमान या उनके अनदार करने से आंखों में आंसू आते है तो इससे घर में कंगाली आ सकती है.
चाणक्य नीति के अनुसार उस घर में कभी सकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता. चाणक्य की नीति अनुसार जिस घर और परिवार पर बुजुर्गों का अनुभव और उनका आशीर्वाद रहता है, वो परिवार हमेशा सुरक्षा में रहता है.
अंधाधुंध फिजूलखर्ची
चाणक्य नीति के अनुसार, जिस घर में धन का गलत इस्तेमाल और अधिक बर्बादी होती है, वहां कभी भी कमाई में बरकत नहीं हो पाती. चाणक्य नीति के अनुसार, संकट के समय हमेशा बचत किया हुआ पैसा ही काम आता है. इसलिए धन की बर्बादी न करें.
कर्तव्यों के प्रति लापरवाही
चाणक्य नीति के अनुसार, जिस घर में लोग अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेते है और किसी भी काम को कल पर टालकर या पूरी तरह दूसरों के भरोसे बैठ जाते है, उस घर में कंगाली आ जाती है. व्यक्ति की नकारात्मक सोच उसके विकास को रोक देती है.
