Chanakya Niti for Success : सही तरीके से सफलता पाने के लिए आज ही अपनाए ये जरुरी बाते, आइए जानते है
Newz Fast, New Delhi
अपनी कमजोरी को किसी से न कहें-
चाणक्य कहते हैं, "अपनी कमजोरी और आगामी योजना किसी को न बताएं।" कई बार काबिल लोग भावुकता या भरोसे में अपनी कमियां और प्लान दूसरों से शेयर कर लेते हैं।
यही गलती भारी पड़ती है। प्रतिस्पर्धी आपकी उसी कमजोरी का फायदा उठाकर आपकी सफलता का रास्ता रोक सकते हैं। इसलिए, अपनी योजना को तब तक गुप्त रखें, जब तक वह पूरी तरह सफल न हो जाए।
समय और जगह की पहचान करें-
अगर आप गलत समय पर गलत जगह मेहनत करेंगे, तो आपकी काबिलियत बेकार चली जाएगी। चाणक्य के अनुसार, हर व्यक्ति को खुद से ये तीन सवाल जरूर पूछने चाहिए:
- क्या यह समय मेरे पक्ष में है?
- मेरे असली मित्र कौन हैं और शत्रु कौन?
- जिस जगह मैं हूं, वहां आगे बढ़ने की कितनी गुंजाइश है?
- सही मौके और सही माहौल का इंतजार करना भी बुद्धिमानी है।
अनुशासन और लगातार कोशिश-
अक्सर काबिल लोग अपने आत्मविश्वास में आलसी हो जाते हैं, और यही उनकी हार का कारण बनता है। चाणक्य स्पष्ट कहते हैं कि एक औसत बुद्धि वाला इंसान अगर अनुशासित है, तो वह एक आलसी बुद्धिमान को आसानी से हरा सकता है।
सफलता सिर्फ शुरुआत करने से नहीं, बल्कि बिना रुके 'लगे रहने' से मिलती है।
संसाधनों का सही इस्तेमाल-
सिर्फ ज्ञान या हुनर होना काफी नहीं, पैसा और ताकत का सही संतुलन भी जरूरी है। चाणक्य की प्रसिद्ध नीति है— "उतना ही पैर फैलाएं जितनी लंबी चादर हो।" अपनी ऊर्जा, समय और धन का निवेश सोच-समझकर करें। बेवजह खर्चा या गलत जगह मेहनत करने से बचें।
