home page

Chanakya Niti For Success: कौए के ये 5 गुण अपनाने से हर मुश्किल होगी आसान, जीवन में होगी हमेशा उन्नति

Chanakya Niti For Success : आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन को सफल बनाने का भी उल्लेख किया है. जीवन में छोटी-छोटी की गई कोशिशें आने वाले समय को बदल देती है. अगर आप ऐसे ही जीवन में कुछ नया करते रहेंगे, तो आपकी जिंदगी सफल हो जाएगी. चाणक्य नीति के अनुसार, कौआ भी हमें जीवन में सफल बनने की प्रेरणा देता है.
 | 
कौए के ये 5 गुण अपनाने से हर मुश्किल होगी आसान

Chanakya Niti For Success : आचार्य चाणक्य मौर्य साम्राज्य के महान गुरु और रणनीतिकार थे, उन्हें लोग कौटिल्य के नाम भी जानते है. चाणक्य ने एक किताब में अपनी कुछ नीतियां लिखी है.

जिसे पढ़कर और उससे सीख लेकर इंसान का जीवन सफल हो जाता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कौए से सीखने के बारे में बताया है. आचार्य चाणक्य की नीति हमें जीवन में सही दिशा में चलने के लिए प्रेरित करती है.

चाणक्य नीति में बताया गया है कि इंसान को सही-गलत की पहचान होनी चाहिए. जिससे आप हर सफलता को हासिल कर सकते है. चाणक्य नीति के अनुसार अगर इंसान पक्षियों और जानवरों से सीख लेता है तो उसकी हर मुश्किल आसान हो जाती है.

इन जीवों की आदतें हमें मेहनत, सतर्कता और समझदारी सिखाती हैं. चाणक्य नीति के अनुसार आप अगर कौए के गुणों को अपनाते है तो आप जीवन में आगे ही बढ़ते जाएंगे. इंसान को भी कुछ काम कौए की तरह समझदारी से करने चाहिए. 

 गूढ़ मैथुनकारित्वं काले काले च संग्रहम्।

अप्रमत्तवचनमविश्वासं पंच शिक्षेच्च वायसात्॥

इस श्लोक में चाणक्य ने कहा है कि अगर कोई भी इंसान अपने जीवन में कौए के ये 5 गुण अपनाता है तो उसका जीवन बेहतर और सफल बन जाएगा.

कौए के इन गुणों में अपनी निजी बातों को गोपनीय रखना, समय-समय पर चीजें इकट्ठी करना, हमेशा सतर्क रहना, बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा न करना और जरूरत पड़ने पर अपने साथियों को साथ जोड़ना के बारे में बताया गया है. 

कौए से सीखें ये विशेष गुण

1. निजी बातें छिपाकर रखना

चाणक्य नीति के अनुसार, हर एक व्यक्ति को अपनी निजी बातें किसी को नहीं बतानी चाहिए. अगर आप लोगों के सामने अपने निजी जीवन और निजी बातों को बताते है, तो लोग आपका गलत फायदा उठाते है.

साथ ही दूसरों के सामने आपका मजाक बनाते है. इसलिए आपको अपनी पर्सनल बातें किसी को नहीं बतानी चाहिए.  

2. चीजें जमा करना

चाणक्य नीति के अनुसार, जिस तरह पानी पीने के लिए कौए ने छोटे-छोटे कंकडजमा किए थे, ठीक पैसे ही हर इंसान को छोटी-छोटी चीजें या पैसों की बजत करनी चाहिए.

इससे जरूरत के समय आप इन चीजों और पैसों का इस्तेमाल कर सकें. किसी भी मुश्किल समय में व्यक्ति को किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. 

3. हमेशा सतर्क रहना

चाणक्य नीति के अनुसार,  जिस तरह कौआ हर समय चौकन्ना रहता है और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता है. ठीक उसी तरह इंसान को भी किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए.

चाणक्य नीति के अनुसार हर मुसीबत में साहस और धर्य से काम लेना चाहिए. तभी आप अपने जीवन में आगे बढ़ पाएंगे.

4. जरूरत पड़ने पर साथियों को जोड़ना

चाणक्य नीति के अनुसार, जब कौए को खतरा महसूस होता है, तो वह आवाज देकर अपने साथियों को बुला लेता है. इसी तरह इंसान को भी हर मुश्किल समय में अपने दोस्तों और परिवार की मदद लेनी चाहिए.

किसी भी इंसान को मुसीबत में कभी भी अकेले संघर्ष नहीं करना चाहिए. आप अपने भरोसेमंद लोगों की मदद ले सकते है. 

5. बिना सोचे-समझे भरोसा न करना

चाणक्य नीति के अनुसार, कौआ किसी पर तुरंत विश्वास नहीं करता, बल्कि पहले परखता है. कौए के इस गुण से इंसन को सीख लेनी चाहिए, कि किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास न करें.

अगर आप किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करते है तो सामने वाला आपको घोखा दे सकता है. इसलिए हमेशा सावधान रहें. चाणक्य नीति के अनुसार, पहले उस इंसान को अच्छे से परख लें और फिर उस पर विश्वास करें.