Chanakya Niti For Money : इन कारणों से जेब में कभी नहीं टिकता पैसा, बुरी आदतों से हो जाओगे कंगाल
अहंकार
चाणक्य नीति के अनुसार, जिन व्यक्तियों के अधिक पैसा होता है और उनके स्वभाव में अंहकार आ जाए तो उस व्यक्ति के पास धन-दौलत ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती।
व्यक्ति में धन का अंहकार आने से वे अपने जीवन की जमा पुंजी भी खो बैठते है। धन का अंहकार करने वाले व्यक्ति के सभी रिश्ते धीरे-धीरे खत्म होने लगते है। चाणक्य नीति के मुताबिक कभी भी धन का अंहकार नहीं करना चाहिए।
फिजूलखर्ची
चाणक्य नीति के अनुसार, आज के समय में लोग दिखावा करने के लिए फिजूलखर्ची करते है। बिना काम चीजों को खरीद कर पैसा वेस्ट करते है। चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को अपने पैसों को जरा सोच-समझ कर खर्च करना चाहिए।
जिन लोगों को बेवजह धन उड़ाने की आदत होती है, उन्हें बार-बार आर्थिक नुकसान झेलने पड़ते हैं। धन कभी भी एक जगह टिककर नहीं रहता। बेवजह पैसे खर्च करने से भविष्य में आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
गलत ढंग से की हुई कमाई
आज के समय में लोग पैसा कमाने के लिए कई गलत तरीके अपनाते है। कहा जाता है कि गलत तरीकों से कमाया हुआ पैसा कभी भी आजीवन आपके पास नहीं रहता।
अगर आप अपनी मेहनत और ईमानदारी से पैसा कमाते है तो तभी आपके पास पैसा टिक पाएगा। गलत ढ़ग से कमाया हुआ पैसा ज्यादातर परिवार और बीमारियों में लग जाता है। ऐसा धन घर में दुख, संकट और दरिद्रता लेकर आता है।
