home page

Chanakya Niti : इन 5 चीजों को भूलकर भी न लाएं पैर, वरना हो जाएगा भारी नुकसान

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में पाप और पुण्य के बारे में भी उल्लेख किया है. चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप इन 5 चीजों को पैर लगाते है तो आपका कमाया हुआ सारा पुण्य नष्ट हो जाएगा. आइये जानते है विस्तार से...
 | 
इन 5 चीजों को भूलकर भी न लाएं पैर

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन को सफल बनाने के बारे में कहा है. भारत में चाणक्य की नीतियों को खास महत्व दिया जाता है.

अगर आप इन नीतियों को रोजाना की दिनचर्या में शामिल करते है तो आपका जीवन सफल और सुखद हो जाएगा. चाणक्य नीति में बताया गया है कि अगर आप जीवन में इन 5 चीजों को पैर लगाते है तो आपका सार कमाया हुआ पुण्य नष्ट हो जाता है. 

श्लोक

पादाभ्यां न स्पृशेदग्निं गुरुं ब्राह्मणमेव।

नैव गां न कुमारीं च न वृद्धं न शिशुं तथा॥

चाणक्य नीति का यह श्लोक कहता है कि एक व्यक्ति को अग्नि, गुरु, ब्राह्मण, गाय, कन्या, वृद्ध और शिशु को कभी पैर नहीं लगाना चाहिए.

1. चाणक्य नीति के अनुसार वृद्धजन, गुरु या ब्राह्मण को भूलकर भी पैर नहीं लगाना चाहिए. इससे उनका तिरस्कार होता है और इंसान के सारे कमाये हुए पुण्य नष्ट हो जाते हैं. इंसान को हमेशा इनका आदर-सम्मान करना चाहिए. 

2. चाणक्य नीति के अनुसार किसी कन्या और छोटे बच्चों को पैर नहीं लगाना चाहिए. कन्या और बच्चों को ईश्वर का स्वरूप माना गया है. अगर आप ऐसा करते है तो आपको जीवन में हमेशा दुखों का सामना करना पड़ेगा.

3. चाणक्य नीति के अनुसार माता-पिता को भगवान के समान दर्जा दिया गया है. जो व्यक्ति अपने परिजनों का आदर-सत्कार नहीं करते हैं, उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसलिए कभी भी मात-पिता को पैर नहीं लगाना चाहिए.  

4. चाणक्य नीति के अनुसार हिंदू धर्म में आग को देवता माना जाता है. इन्हें अग्नेय कोण का अधिपति भी माना गया है. इसलिए भूलकर भी अग्नि को पैर नहीं लगाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते है तो आपको जीवन में अनेक कठिनाइओं का सामना करना पड़ सकता है. 

5. चाणक्य नीति के अनुसार हिंदू धर्म में गाय को भी माता के समान दिया गया है. हिंदू परंपरा के अनुसार में गाय अत्यंत पूजनीय पशु है. कहा जाता है कि गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास करते है. इसलिए कभी भी गाय को पैर नहीं लगाना चाहिए.