home page

Chanakya Niti : इन 4 जगहों पर दान देने से आपकी सात पीढ़ियां करेंगी राज, आप हो जाओंगे मालामाल

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने किताब में जीवन को सफल बनाने के कई गुप्त तरीके लिखे है.  चाणक्य के अनुसार अगर आप इन 4 जगहों पर दान दिया हुआ आपको मालामाल कर देगा. दान करने से आप इतना कमा लेंगे की आपकी सात पीढ़ियां राज कर सकती है. 
 | 
इन 4 जगहों पर दान देने से आपकी सात पीढ़ियां करेंगी राज

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की नीतियां हमें जीवन को सफल और सुखद बनाना सिखाती है. कहा जाता है कि इंसान की किस्मत मेहनत करने के साथ-साथ अपने हाथ से दान करने पर भी बदल जाती है.

चाणक्य नीति के अनुसार कभी दान करने से धन नहीं घटता, बल्कि कमाया हुआ धन ओर भी बढ़ जाता है. चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप अपनी कमाई से इन 4 जगहों पर दान करते है, तो आपकी किस्मत बदल जाएगी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी चार गुना बढ़ जाएगी. 

1. बीमारों और लाचारों की मदद (Helping the Sick)

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप अपनी कमाई का थोड़ा सा हिस्से से बीमार लोगों की मदद करनी चाहिए.

चाणक्य नीति के अनुसार आप किसी लाचार व्यक्ति की सेहत सुधारने में मदद करने से भगवान की आप पर हमेशा कृपा बनी रहेगी. आपके इस दान से आपके साथ-साथ आपके परिवार को भी किसी भी बीमारियों और परेशानियां दूर होती है. 

2. गरीब बच्चों की शिक्षा (Donating for Education)

चाणक्य नीति के अनुसार शिक्षा का दान सबसे बड़ा दान माना जाता है. अगर आप किसी गरीब बच्चे पढ़ाई-लिखाई या स्कूल की फीस भरने में मदद करते है तो उससे आपका भाग्य जल्द ही चमकने लगेगा. चाणक्य नीति के अनुसार विद्या दान करने से आपके आने वाली पीढ़ियों का भी कल्याण होता है. 

3. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में योगदान

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा मंदिर, धर्मशाला या किसी सामाजिक संस्थाको दान देते है तो उसे शास्त्रों में शुभ माना गया है.

अगर आप धार्मिक कार्यों में अपना पैसा लगाते है तो पैसा कभी व्यर्थ नहीं जाता, वह किसी न किसी रूप में कई गुना बढ़कर वापस मिल जाता है. 

4. भूखों को भोजन कराना

चाणक्य नीति के अनुसार हिंदू धर्म में अन्न दान के महादान कहा जाता है. अगर आप अपनी कमाई से किसी भूखे इंसान या बेजुबान जानवर को भोजन करवाते है तो उसे शास्त्रों में पुण्य का काम माना गया है. चाणक्य नीति के अनुसार घर से कोई भूखा खाली हाथ नहीं जाना चाहिए.