home page

Chanakya Niti: बगुले के इन गुणों को अपनाने से तरक्की में लगेंगे चार-चांद, फिर कभी नहीं हार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य  की नीतियां व्यक्ति के जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित करता है। चाणक्य के अनुसार, अगर अपने व्यक्ति अपने जीवन में सफलता को हासिल करना चाहते है, तो उसे हमेशा शांत, धर्य और अपने लक्ष्य पर ध्यान रखना होगा। चाणक्य नीति के अनुसार, जिस तरह बुगला एक मछली को पकड़ने के लिए हमेशा शांत और एकाग्र रहता है। उसी तरह से इंसान को भी अपने लक्ष्य को लेकर शांत रहना होगा।  
 | 
बगुले के इन गुणों को अपनाने से तरक्की में लगेंगे चार-चांद

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की नीतियां इंसान के जीवन को सुखद और सफल बनाने की प्रेरणा देती है। चाणक्य ने अपनी नीतियों में धर्म, अर्थ, राजनीति और मानवीय व्यवहार से जुड़े सिद्धांतों का वर्णन किया है।

इन सभी नीतियों को जीवन में अपनाने से हर काम आसान हो जाता है। अगर आप जीवन में सफलता हासिल करना चाहते है, तो चाणक्य की इस नीति को जरूर अपनाएं। चाणक्य के अनुसार, इंसानों को जानवरों और पक्षियों से भी कुछ न कुछ सीखना चाहिए।

चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि जनवारों और पक्षियों में ऐसे गुण होते है, जिसकी मदद से हम अपने जीवन को सफल बना सकते है। चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप बुगले को इन गुणों को अपनाते है, तो आपको हर सफलता आसानी से मिल जाएगी। 

इन्द्रियाणि च संयम्य बकवत्पण्डितो नरः ।

देशकाल बलं ज्ञात्वा सर्वकार्याणि साधयेत् ।।

आचार्य चाणक्य इस श्लोक में कहते है कि जिस तरह बगुला अपना शिकार करता है, तो वह एकदम शांत और एकाग्र होता है। बगुले का सार ध्यान मछली को पकड़ने में लगा होता है। वो अपने आसपास की गतिविधियों को नहीं देख पाता।

उसका सारा ध्यान मछली पर होता है। जब उसे मौका मिलता है, तब वह मछली को पकड़ लेता है। ठीक उसी तरह, इंसान को भी अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाना चाहिए। अगर आप अपने काम पर फोकस रखते हो, तो हर सफलता आपके कदम चुमेगी। 

कार्यों पर रखें फोकस 

चाणक्य नीति के अनुसार, हर इंसान का पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर होना चाहिए। अगर आप अपने लक्ष्य से ध्यान बार-बार भटकाते है तो आप अपनी सफलता को हासिल नहीं कर पाओंगे। जीवन में कभी भी जल्दबाजी में किसी तरह का फैसला न लें।

किसी भी सफलता को हासिल करने के लिए आपको सही समय का इंताजार और धर्य रखना होगा। तभी आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते है। 

काम शुरू करने से पहले इन चीजों पर दें ध्यान

देश (स्थान)- जिस जगह पर आप काम करना चाहते है, उस जगह पर आपको कितना फायदा होगा और कितने पैसों की जरूरत होगी। 

काल (समय)- किसी भी काम को करने के लिए कौन-सा समय उस काम के लिए सही है। 

बल (शक्ति)- काम को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता, पैसे और संसाधनों का सही अंदाजा लगाना भी जरूरी है.