Chanakya Niti About Life : घर में ऐसे लोगों को बुलाने पर हो सकती है बर्बादी, इस बात का रखें खास ध्यान
स्वार्थी लोग
चाणक्य नीति के अनुसार, अपने घर में कभी भी स्वार्थी लोगों को नहीं बुलाना चाहिए। ऐसे स्वार्थी लोग हमेशा अपने बारे में सोचते है। ऐसे लोग आपके घर में आकर केवल आपसे फायदा उठाने के बारे में सोचते रहेंगे। अगर आप ऐसे लोगों को घर में बुलाते है, तो इससे आपके घर की सुख-समृद्धि चली जाती है।
दो मुंहे लोग
आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार, ऐसे लोगों को अपने घर नहीं बुलाना चाहिए, जो आपके मुंह पर कुछ कहते है और आपकी पीठ के पीछे दूसरों के आगे कुछ ओर कहते है।
ऐसे दो मुंहे लोगों को अपने घर कभी नहीं बुलाना चाहिए। अगर ऐसे लोग आपके घर आ जाते है, तो जरा सावधानी से उनसे बात करें। ऐसे लोग आपके घर व रिश्तों में क्लेश करवा देते है।
दूसरों के दुख से खुश होने वाले लोग
चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसे लोगों को अपने घर में नहीं बुलाना चाहिए, जो दूसरों के दुख से खुश होते हो। ऐसे लोग आपके दुख को देख कर लोगों के आगे मजाक बनाते है।
मतलबी लोग
चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसे लोगों को भी घर नहीं बुलाना चाहिए जो आपको सिर्फ उनकी जरूरत पड़ने पर याद करते हो। ऐसे लोग आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते है। ऐसे लोगों का मतलब निकल जाने के बाद आपसे बात कर नहीं करते।
