Budget-Friendly places in India : गर्मियों की छुट्टियों में भारत की ये 5 जगह है घूमने के लिए बेस्ट, कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा मजा
Budget-Friendly places in India : अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में कही बाहर घूमने का प्लान बना रहे है तो इस खबर को जरा ध्यान से पढ़े। अगर आप विदेश में घूमने जाते है तो उसके लिए आपको वीजा, पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है।
आज हम आपको भारत में कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे है, जहां पर जाने के लिए आपको वीजा या पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
भारत में ये जगह यूरोप जैसी दिखती है। भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता, वास्तुकला और माहौल की वजह से दुनिया भर में जाना जाता है।
1. खज्जियार : खज्जियार भारत में हिमाचल प्रदेश में स्थित है। इसे "मिनी स्विट्जरलैंड" के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आपको हरे-भरे घास के मैदान, देवदार के जंगल और एक सुंदर झील देखने को मिल जाएगी।
इसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि आप कङी विदेश में घूमने आए है। यहां की ठंडी हवाएं आपको स्विट्जरलैंड याद दिलाते है। यहां पर आप कम बजट में भी मजा ले सकते है।
2. औली : अगर बर्फ़ीले पहाड़ों को देखना और वहां पर स्केटिंग करना चाहते है तो आप औली आ सकते है। औली उत्तराखंड में स्थित है। यहां पर आपको बर्फ ही बर्फ देखने को मिल जाएगी।
सर्दियों में, यहां की बर्फ़ से ढकी वादियां बिल्कुल यूरोपीय स्की रिसॉर्ट्स जैसी लगती हैं। अगर आप यहां पर रोपवे से सफर करते है तो आपको मनमोहक नज़ारे देखने को मिलेंगे।
3. कूर्ग : कूर्ग दक्षिण-पश्चिम भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित एक खूबसूरत पहाड़ी जिला है। इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां पर आपको हरी-भरी पहाड़ियां, कॉफी के बागान और ठंडा मौसम देखने को मिलेगा। कूर्ग आज किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
4. शिमला : शिमला हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यहां पर आपको औपनिवेशिक वास्तुकला, चर्च और संकरी गलियां देखने को मिल जाएगी। शिमला में सबसे ज्यादा फेमस क्राइस्ट चर्च और मॉल रोड है। ये एरिया बिल्कुल किसी यूरोपीय के तरह लगता है।
5. पुडुचेरी : पुडुचेरी को छोटा यूरोप भी कहा जाता है। यहां पर आपको फ्रेंच कॉलोनी, रंग-बिरंगी इमारतें और साफ़-सुथरी सड़कें देखने को मिल जाएगी। जब आप यहां पर गर्मियों की छुट्टियों में आएंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि आप फ्रांस की गलियों में घूम रहे है।
