Breaking News : हरियाणा के इन गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास के लिए मिली मंजूरी
Newz Fast, New Delhi 2.61 किलोमीटर लंबी इस सड़क के नवीनीकरण पर कुल 67.31 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। यह कार्य जिला परिषद द्वारा करवाया गया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब गांव का वातावरण सौहार्दपूर्ण होता है, तभी विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ते हैं और सभी लोगों को उनका लाभ समान रूप से मिलता है।
उन्होंने कहा कि अराईपुरा और बस्सी अकबरपुर सड़क के नवीनीकरण की मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों के दौरान क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं तथा जो कार्य अभी शेष हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों की मांग के अनुसार नए विकास कार्य भी शुरू किए जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस सड़क के अतिरिक्त गांव में लगभग 85 लाख रुपये की लागत से अन्य विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई है, जिन पर जल्द कार्य आरंभ होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गांव में तालाब से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
हाल ही में घरौंडा में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सेवा भावना, अनुशासन और भाईचारे का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। इस आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
बैठने की सीमित व्यवस्था होने के बावजूद श्रद्धालुओं ने पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखा। उन्होंने कहा कि शहर की सभी राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
