Beer Cheaper Than Water : एशिया के इस देश में मिलती है दुनिया की सबसे सस्ती बियर, यहां पर पानी की कीमत है लाखों में
Beer Cheaper Than Water : आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बता रहे है जहां पर लोग घूमने के लिए आते है। इस देश में आपको वेलकम ड्रिंक में बियर दी जाती है।
इस देश के सभी होटलों और घरों के फ्रिज में बियर की बोतलें और केन रखे हुए मिल जाएंगे। होटलों में ये बियर की बोतलों के लिए आपको कोई पैसे नहीं देने पड़ते। इस देश में पानी की कीमत बहुत ज्यादा है।
ये देश अपने बियर कल्चर के लिए फेमस है। इस देश में आपको होटलों और रेस्तराओं के बाहर फुटपाथ और सड़क तक युवा लड़के लड़कियों से लेकर बुजुर्ग तक कुर्सी बिछाए बियर पीते नजर आ जाएंगे।
यहां पर बियर का गिलास 15 रुपये में मिल जाएगा और पानी का केन या छोटी 250 मीलीलीटर की बोतल आपको 50 रुपये की मिलेगी। इस देश की मुद्रा डांग है। हम बात कर रहे है वियतनाम(vietnam) की।
अगर कोई व्यक्ति पहली बार वियतनाम जाता है तो वह यहां के बियर कल्लचरल को देख कर हैरान हो जाता है। वियतनाम में एक गिलास बियर की कीमत एक बोतल पानी से आधी होती है।
वियतनाम की राजधानी हनोई में प्रसिद्ध “बिया होई” कई बार 5000 डोंग (18 रुपया भारतीय) से लेकर 15,000 वियतनामी डोंग (करीब 50 रुपए) में मिल जाती है। जबकि पानी की बोतल इससे महंगी है।
वियतनाम सबसे बड़े बियर उपभोक्ता देशों में एक है। यहां कई घरेलू कंपनियां भारी मात्रा में बियर का भारी मात्रा में उत्पादन करती हैं। वियतनाम में स्थानीय सामग्री, सस्ता श्रम लागत और कम लॉजिस्टिक खर्च के कारण वियतनाम में बियर सबसे सस्ती है।
बिया होई वियतनाम की पारंपरिक ड्राफ्ट बियर है। इस बियर को हर रोज ताजा बनाया जाता है। इस बियर के लिए कोई पैकिंग नहीं करनी पड़ती। वियतनाम में शराब पर भी टैक्स लगता है।
यहां पर स्थानीय लो-कॉस्ट बीयर बनाई जाती है। सबसे अजीब बात ये है कि एशियाई देश में पानी ज्यादा महंगा होता है और बियर सस्ती मिलती है।
वियतनाम में के कई हिस्सों में नल का पानी सीधे पीने योग्य नहीं है। यहां पर सुरक्षित पैक्ड पानी की मांग बहुत ज्यादा है। वियतनाम की सबसे सस्ती बियर एक तरह का ट्रैवल ब्रांड बन चुकी है।
