BARC Recruitment 2026 : भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर ने 50 से अधिक पदों पर निकाली भर्तियां, हर महीने मिलेगी 67000 तक सैलरी
BARC Recruitment 2026 : अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने कई पदों पर भर्तियां निकाली है।
हाल ही में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र(Bhabha Atomic Research Centre) ने प्रोजेक्ट-आधारित रिसर्च एसोसिएट (अनुसंधान सहयोगी-आरए) के कुल 56 पदों पर भर्ती निकाली है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है। इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन देना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
सभी इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन दे सकते है। इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्रों में पीएचडी (रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, पॉलिमर विज्ञान, इंजीनियरिंग, कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, आदि) होनी चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवार के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
इतनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर के लिए उम्मीदवार की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार चयन किया जाएगा। जो उम्मीदवार चयनित होंगे उन्हें हर महीने 58,000 से 67,000 रुपए के बीच सैलरी दी जाएगी। इसी के साथ उम्मीदवार को कई अन्य लाभ और भत्ते दिए जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप BARC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
- फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।
- उसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म और मांगे गए सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को स्कैल कर एक ही पीडीएफ फाइन में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले मेल कर दें।
- उम्मीदवार आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल लें।
