Bank Holiday : मई के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टी से पहले निपटा लें अपने जरूरी काम
Bank Holiday : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हर महीने बैंक की छुट्टियां की जाती है। आप सभी को पता है कि अप्रैल का महीना खत्म होने वाला है और मई का महीना शुरू होने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बैंक में 12 दिन बैंकिंग सर्विस बंद रहेगी।
इन छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहार और जयंती भी शामिल हैं। अगर आपको कोई जरूरी काम है तो आप इन छुट्टियों से पहले अपने काम को निपटा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको असुविधा हो सकती है।
1 मई को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
1 मई को मजदूर दिवस(Labor Day) पर बैंक बंद रहेगा। इसी के साथ महाराष्ट्र दिवस और बुद्ध पूर्णिमा पर कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। देश के हर राज्य में अलग-अलग छुट्टियां हो सकती है।
कुछ राज्यों में जैसे गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, सिक्किम, राजस्थान, नागालैंड और मेघालय में 1 मई को बैंक खुले रहेंगे। इस दिन कुई जगहों पर स्कूल और सरकारी ऑफिस में छुट्टी रहेगी।
मई 2026 में इस दिन बंद रहेंगे बैंक
1 मई 2026 (शुक्रवार) – मजदूर दिवस / क्षेत्रीय त्योहार
3 मई 2026 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
7 मई 2026 (गुरुवार) – बुद्ध पूर्णिमा
9 मई 2026 (शनिवार) – दूसरा शनिवार
10 मई 2026 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
17 मई 2026 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
23 मई 2026 (शनिवार) – चौथा शनिवार
24 मई 2026 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
25 मई 2026 (सोमवार) – महाराणा प्रताप जयंती
31 मई 2026 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
सभी बैंक ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि बैंक के काम के लिए पहले अपने शहर में छुट्टी के बारे में पता किजिए। अगर आपको कैश जमा, चेक क्लियरिंग, ड्राफ्ट बनवाने या किसी अन्य ब्रांच से जुड़ा काम करना है, तो आप ऑनलाइन या छुट्टी से पहले अपने काम को निपटा लें।
