Bakrid Holiday : इस दिन होगी बकरीद की छुट्टी और क्या खुला रहेगा और क्या बंद, जानिए
Newz Fast, New Delhi इस्लाम धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर एक बड़ी अपडेट है। मई महीने के अंत में मनाए जाने वाले इस त्योहार की नई तारीख घोषित कर दी गई है।
केंद्र सरकार ने बकरीद के त्योहार पर दी जाने वाली आधिकारिक छुट्टी की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। अगर आप भी केंद्र सरकार के अंतर्गत काम करते या अन्य किसी सरकारी कार्यालयों में काम करते हैं, तो इस नए बदलाव को आपके लिए जानना बहुत जरूरी है। अब केंद्र सरकार द्वारा बकरीद की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।
भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों के लिए ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी को अब पहले से निर्धारित 27 मई को बदलकर अब इस छुट्टी को शिफ्ट करके 28 मई कर किया गया है।
क्यों बदली छुट्टी की तारीख?
आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि देश की राजधानी में बकरीद का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा।
अर्धचंद्र का दीदार देश के अधिकांश हिस्सों में 17 मई की शाम को नहीं होने के कारण ही त्योहार की तारीख आगे बढ़ी और सरकारी कैलेंडर में भी बदलाव करना पड़ा है।
बंद रहेंगे दिल्ली के दफ्तर
कर्मचारी, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने एक नया आदेश जारी करते हुए साफ किया है कि दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित सभी केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय बकरीद के मौके पर 28 मई 2026 को बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि सरकार के सालाना हॉलिडे कैलेंडर में पहले इस छुट्टी के लिए 27 मई की तारीख तय की गई थी।
लेकिन अब इस पुरानी अधिसूचना को बदलते हुए नई तारीख 28 मई घोषित कर दी गई है। यह नियम राष्ट्रीय राजधानी के सभी केंद्रीय विभागों और प्रशासनिक दफ्तरों पर पूरी तरह लागू होगा।
क्या स्कूल, कॉलेज और बैंक भी बंद रहेंगे?
RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, SBI समेत देश के ज्यादातर राज्यों में 28 मई को बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ राज्यों में स्थानीय रीति-रिवाजों और चांद दिखने के समय के आधार पर यह तारीख अलग भी हो सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर के लगभग सभी स्कूल, कॉलेज और दूसरे एजुकेशनल इंस्टीट्यूट भी 28 मई को बकरीद के मौके पर बंद रखे जाएंगे। यह छुट्टियां भी मुख्य रूप से चांद के दीदार पर ही निर्भर करती हैं।
