home page

Atal Pension Yojana : अब इन कर्मचारियों की पेंशन होगी दोगुनी, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Atal Pension Yojana : कर्मचारियों के रिटायर्ड होने के बाद सरकार उन्हें हर महीने पेंशन देती है। सरकार जल्द ही पेंशन कर्मचारियों के बड़ा तोहफा देने जा रही है। इस पेंशन योजना के तहत 5000 रुपये की पेंशन को बढ़ाकर 10000 रुपये कर दिए जाएंगे। आइये जानते है विस्तार से...
 | 
अब इन कर्मचारियों की पेंशन होगी दोगुनी

Atal Pension Yojana : हाल ही में केंद्र सरकार पेंशन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। इसमें सरकार फाइनेंस म‍िन‍िस्‍ट्री पीएफआरडीए (PFRDA) के साथ पेंशन की राश‍ि को दोगुना करने पर चर्चा कर रही है।

केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना (APY) से  60 साल की उम्र के बाद मिलने वाली मैक्‍सीमम गारंटीड मंथली पेंशन को मौजूदा 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया जाएगा। अभी तक अटल पेंशन योजना  में 9 करोड़ सब्सक्राइबर हैं।

अटल पेंशन योजना (APY) की शुरुआत मई 2015 में हुई थी। इस योजना का उद्देश्य है कि काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों, स्ट्रीट वेंडर और छोटे दुकानदारों को पेंशन दी जाए।

इस योजना के तहत  60 साल की उम्र पूरी होने के बाद एक हजार से 5,000 तक मंथली पेंशन दी जाती है। पेंशन की राशि और पात्रता अलग-अलग राज्यों और योजनाओं के आधार पर भिन्न हो सकती है।

मौजूदा पेंशन राशि काफी कम पड़ रही

बढ़ती मंहगाई के समय में बुढ़ापे में खर्च भी बढ़ गए है। बताया जा रहा है कि अब इस पेंशन को 5000 रुपये से बढ़कर 10,000 रुपये कर दिए जाएंगे।

जिससे बुढ़ापे में लोगों की आर्थिक स्थिति सही हो सकें। इस योजना के साथ अभी तक 9 करोंड़ नॉम‍िनेशन आ चुके है। इस योजना से गरीब लोगों की मदद हो सकती है।

नॉम‍िनेशन बढ़ाने की कोशिश 

केंद्र सरकार पेंशन की राश‍ि बढ़ाने के साथ‘पेंशन सखी’ और बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के मदद से हर आदमी तक इस योजना को पहुंचाना चाहती है। इस योजना में हर रोज नए लोग डुड़ रहे है।

पेंशन बढ़ने के बाद परिवार को भी बहुत साहरा मिलेगा। अगर ये योजना लागू हो गई तो सभी को 5,000 रुपये से बढ़कर 10,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी। इस योजना से असंगठित क्षेत्र के करोड़ों कामगारों को बुढ़ापे में बेहतर व‍ित्‍तीय सुरक्षा मिलेगी।