home page

Akansh Dhull Success Story : BJP नेता के बेटे ने अपने चौथे प्रयास में UPSC में हासिल की 3rd रैंक, हरियाणा का नाम किया रोशन

Akansh Dhull Success Story : UPSC की परीक्षा को एक बार में पास कर पाना बहुत कठिन होता है। परीक्षा को को पास करने के लिए उम्मीदवारों को दिन-रात एक करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसे युवक के बारे में बता रहे है, जिन्होंने 3 बार UPSC की परीक्षा में असफलता मिलने के बाद भी हार नहीं मानी और अपने चौथे प्रयास में ऑल इंडिया 3रैंक हासिल कर हरियाणा का नाम रोशन कर दिया। 
 | 
BJP नेता के बेटे ने अपने चौथे प्रयास में UPSC में हासिल की 3rd रैंक
Akansh Dhull Success Story : संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने वालों में हरियाणा के एकांश ढुल का नाम तीसरे नंबर पर आता है। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में (UPSC AIR)-3 हासिल की। आइये जानते है इनकी सफलता की कहानी।

परिवार और शुरुआती पढ़ाई

एकांश ढुल (Akansh Dhull) मूल रूप से हरियाणा के रोहतक (गांव भगवतीपुर) के रहने वाले हैं। बाद में उनका परिवार पंचकुला (सेक्टर 12/ए) में बस गया था। एकांश के पिता कृष्ण ढुल भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े नेता हैं।

इसी के साथ वे हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर के जनरल सेक्रेटरी और हरियाणा बीजेपी के स्पोकपर्सन भी हैं। उनकी माता एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं। एकांश ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ के अलग-अलग स्कूलों से की।

उसके बाद उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद एकांश ने UPSC की तैयारी करना शुरु कर दिया। 

UPSC की तैयारी 

एकांश ने UPSC की परीक्षा 3 बार दी। एकांश ने साल 2021 में अपनी पहली परीक्षा दी, लेकिन फर्स्ट अटेंप्ट में प्रीलिम्स क्लियर कर लिया था। उसके बाद वे मेंस की परीक्षा को पास नहीं कर पाए। एकांश ने हार नहीं मानी और फिर से परीक्षा की तैयारी में लग गए।

साल 2023 में एकांश ने तीसरी बार UPSC की परीक्षा दी। उसमें एकांश ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 342 हासिल की थी। उसके बाद उन्हें इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (IA&AS) अलॉट हुई।

एकांश अपनी सफलता से अभी खुश नहीं थे। अपनी रैंक को सुधाने के लिए साल 2024 में फिर से परीक्षा में हिस्सा लिया और 295 रेंक हासिल की। लेकिन वे फिर भी खुश नहीं थे।

उसके बाद एकांश ने दोगुनी मेहनत करके साल 2025 में UPSC की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 3रैंक हासिल की। नई अलॉटमेंट और ट्रेनिंग मसूर के LBSNAA में जल्द शुरू होगी। वर्तमान में एकांश ढुल IA&AS अधिकारी हैं।