home page

Delhi-Mumbai एक्सप्रेसवे पर 500 से अधिक कैमरे लगाने की कार्रवाई जल्द होगी शुरू, अब 24 घंटे हाईवे पर होगी निगरानी

Delhi Mumbai Expressway : हाल ही में केंद्र सरकार हाईवे पर सफर करने वालों को एक बड़ी सौगात देने जा रही है। अब सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 500 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। हाईवे पर कैमरे लगाने की कार्रवाई जल्द शुरू कर दी जाएगी। इससे हाईवे पर सफर करना आसान हो जाएगा। साथ ही यात्रियों कई ओर सुविधाएं भी दी जाएगी।
 | 
Delhi-Mumbai एक्सप्रेसवे पर 500 से अधिक कैमरे लगाने की कार्रवाई जल्द होगी शुरू

Delhi Mumbai Expressway : हर रोज लाखों लोग दिल्ली-एक्सप्रेस-वे से सफर करते है। सरकार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड ट्रैफिक लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्रवाई शुरू करने वाली है।

बता दें कि बदरपुर बॉर्डर से लेकर कैली गांव तक के पूरे स्ट्रेच को सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक ट्रैफिक लाइट सिस्टम से लैस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से टेंडर रेट को मंजूरी मिल चुकी है।

इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सरकार 34 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस परियोजना का उद्देश्य है कि सड़को और बाईपास पर किसी भी तरह के हादसे और चालकों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।

बदरपुर बॉर्ड से कैली तक कुल 500 के करीब हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये सभी कैमरे सीधे फरीदाबाद के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से कनेक्ट किए जाएंगे।

साथ ही  24 घंटे एक्सप्रेस-वे पर निगरानी रखी जाएगी। इससे एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड पर होने वाले हादसों की लाइव फीड पुलिस को मिलेगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नीचे बने चौक पर हर रोज ट्रैफिक की समस्या आ रही है।

एक्सप्रेसवे के नीचे कोई भी लाइट या कैमरे न होने से अंधेरे में यहां हादसे हो सकते है। अक्सप्रेसवे के नीचे ट्रैफिक को कंट्रोल करना बहुत मुश्किल है। इसलिए 50 से ज्यादा लोकेशन पर ट्रैफिक कंट्रोल लाइट्स लगाई जाएगी।

जिससे ट्रैफिक को आसानी से कंट्रोल कर सकते है। इसी के साथ जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वालों के खिलाफ ऑनलाइन चालान शुरू किया जाएगा।